चारधाम के पहले प्रमुख तीर्थ धाम यमुनोत्री के कपाट भैयादूज के पावन पर्व पर बंद होंगे। तीन नवंबर को मकर लग्न अनुराधा नक्षत्र सौभाग्य योग के अवसर पर धाम के कपाट शीतकाल के लिए बढ़ा दिए जाएंगे। पुरोहित महासभा अध्यक्ष पुरुषोत्तम उनियाल ने बताया कि आज कपाट बंद को लेकर खरशालीगांव में मां यमुना मंदिर परिसर में आयोजित पुरोहित समाज की बैठक उक्त तिथि लग्न की घोषणा की गई। अध्यक्ष पुरुषोत्तम उनियाल ने बताया कि कपाट बंद के दिन सुबह खरशालीगांव से मां यमुना के भाई शनिदेव महाराज की डोली अपनी बहन को लेने यमुनोत्री धाम जाएंगे। 12 बजकर 5 मिनट पर कपाट बंद होंगे। इस मौके पर पुरुषोत्तम उनियाल के साथ ही सुरेश उनियाल,अजबीन पंवार प्यारे लाल उनियाल, धनश्याम उनियाल,संदीप उनियाल, विजय, संजीव, अरुण उनियाल, आदि मौजूद थे। Please follow and like us: Share Post Share Post navigation अपने प्रदर्शन में सुधार की समीक्षा का अंतिम अवसर रायगी मंदिर के पास अनियंत्रित ऑल्टो कार 100 मीटर गहरी खाई में गिरी, ,कार हादसे में मां-बेटे समेत तीन की मौत, छह लोग थे सवार