दून अस्पताल में हंगामा, डॉक्टर के सामने हुई जोरदार मारपीट

Read Time:1 Minute, 12 Second

देहरादून के दून अस्पताल की इमरजेंसी में देर रात बवाल हो गया। अचानक दो पक्ष  आपस में भिड़ गए। मामला इतना बढ़ गया कि डॉक्टर के सामने मारपीट शुरू हो गई। मारपीट होता देख वहां हड़कंप मच गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को किसी तरह शांत किया। बताया जा रहा है कि अलग-अलग समुदाय के होने के कारण मौके पर तनाव की स्थिति बन गई। इन दोनों पक्षों का छेड़खानी को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद एक पक्ष इमरजेंसी में अपना मेडिकल कराने पहुंच गया।

डॉक्टर मेडिकल कर रहे थे कि इस दौरान दूसरा पक्ष भी मौके पर पहुंच गया और हंगामा शुरू हो गया। डॉक्टर ने पुलिस को फोन कर मौके पर बुला लिया, लेकिन उसके बाद भी दोनों पक्ष लड़ते रहे। अस्पताल की इमरजेंसी में फिलहाल एक पक्ष के लोगों का मेडिकल कराया गया है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *