बसों में सफर हुआ महंगा बढ़ेगा किराया और मालभाड़ा
देहरादून: आसमान छूते पेट्रोल और डीजल के दामों के साथ वाहन के बीमे और फिटनेस शुल्क में हुए इजाफे के बाद सरकार ने उत्तराखण्ड में सार्वजनिक यात्री वाहनों और भार वाहनों का किराया बढ़ाने की कवायद शुरू कर दी है। ये इजाफा चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले प्रस्तावित है इसीलिए राज्य परिवहन प्राधिकरण की विशेष बैठक बुलाने की बात कही जा रही।
आपको मालूम हो कि परिवहन विभाग की किराया निर्धारण समिति ने कल देर शाम अपनी रिपोर्ट परिवहन मुख्यालय को सौंप दी है। समिति में प्रदेश के चारों संभाग के संभागीय परिवहन अधिकारी मौजूद थे। समिति ने 30 से 35 फीसद तक इजाफा करने की सिफारिश करी है। जिसके तहत साधारण बस का किराया अब 40 से 45 पैसे प्रति किमी प्रति यात्री के हिसाब से बढ़ जाएगा।
प्राईवेट बसों के मुकाबले रोडवेज बसों का किराया 20 फीसद अधिक होगा। इस समय रोडवेज बसों में मैदानी मार्गों पर किराया 1.25 रुपये और पर्वतीय मार्गों पर किराया 1.80 रुपये है। निजी बसों में मैदानी मार्गों पर किराया 1.05 रुपये और पर्वतीय मागों पर 1.50 रुपये है। नए किराये में रोडवेज में मैदानी मार्गों पर किराया 1.70 रुपये व पर्वतीय मार्गों पर 2.25 रुपये हो सकता है।
More Stories
महेंद्रा क्लब के पास भीषण हादसा: दिल्ली के ड्राइवर समेत 5 लोग अस्पताल में भर्ती।
अल्मोड़ा: उत्तराखंड के पर्वतीय मार्गों पर सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अल्मोड़ा-ताकुला मोटर मार्ग...
रिश्तों पर लगा कलंक: रुद्रपुर में देवर की साजिश से हुआ महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म।
रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर): रुद्रपुर के बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला पर्दाफाश किया है। एसएसपी अजय...
एक्सप्रेसवे पर नफरत के ‘निशान’: पुलिस ने शुरू की आरोपियों की तलाश, CCTV खंगाले गए।
दिल्ली और देहरादून के बीच सफर को आसान बनाने वाले नवनिर्मित एक्सप्रेसवे पर एक बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और विवादित मामला सामने...
पिटकुल एमडी की कुर्सी पर मंडराया संकट, सामाजिक संगठनों ने बढ़ाया दबाव, कोर्ट ने जारी किया नोटिस।
उत्तराखंड पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन (पिटकुल) के प्रबंध निदेशक को हटाने के मामले में नैनीताल हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपना लिया...
रिश्ता टूटने का बदला! सितारगंज में युवती को डराने पहुंचे सिरफिरे प्रेमी की पुलिस ने उतारी हेकड़ी।
उत्तराखंड के सितारगंज में बाजार गई दो बहनों के साथ सरेराह छेड़खानी और जान से मारने की धमकी देने का...
उत्तराखंड ऊर्जा निगम भर्ती अपडेट: एमडी पद के लिए तकनीकी बैकग्राउंड की अनिवार्यता खत्म।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई हालिया कैबिनेट बैठक में राज्य के ऊर्जा क्षेत्र से जुड़ा एक अत्यंत...

Average Rating