प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मन की बात कार्यक्रम के 114वें संस्करण में जनपद उत्तरकाशी के सीमावर्ती क्षेत्र के झाला गाँव के युवाओं द्वारा स्वच्छता के लिए संचालित Thank you Nature अभियान का उल्लेख करते हुए इस खास पहल की सराहना की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम में राज्य के उत्तरकाशी के सीमावर्ती गाँव झाला का जिक्र होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा है कि झाला गांव के युवाओं ने अपने गाँव को स्वच्छ रखने के लिए एक खास पहल शुरू की है। वे अपने गाँव में “धन्यवाद प्रकृति अभियान” चला रहे हैं। यह स्वच्छता के क्षेत्र में एक सराहनीय पहल है। “धन्यवाद प्रकृति अभियान” के तहत झाला गाँव में रोजाना दो घंटे सफाई की जाती है। गाँव की गलियों में बिखरे हुए कूड़े को समेटकर, उसे, गाँव के बाहर तय जगह पर डाला जाता है। इससे गाँव भी स्वच्छ हो रहा है और लोग जागरूक भी हो रहे हैं। Please follow and like us: Share Post Share Post navigation सीएम धामी का बयान: ‘मन की बात’ ने देशवासियों को जोड़ा, एक दशक में मिली सफलता ऋषिकेश में स्वाभिमान महारैली: मूल निवास और भू-कानून के लिए जुटे समिति के सदस्य