मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून में प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 114 वां संस्करण सुना। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा शुरू किए गए इस लोकप्रिय कार्यक्रम को 10 वर्ष पूर्ण होने वाले हैं और पिछले एक दशक में करोड़ों की संख्या में देशवासी इस कार्यक्रम से जुड़े हैं। आज के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने क्रिएट इन इंडिया, मेक इन इंडिया, स्थानीय उत्पादों के प्रयोग एवं उनके प्रचार-प्रसार जैसे विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। साथ ही उन्होंने झाला (उत्तरकाशी) में ग्रामवासियों द्वारा चलाए जा रहे ‘Thank you Nature’ अभियान का अनुसरण करने की अपील भी की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ‘Thank you Nature’ अभियान अत्यंत सराहनीय एवं अनुकरणीय है, साथ ही उन्होंने समस्त प्रदेशवासियों से अपील किया कि आप भी इस अभियान से जुड़कर अपने क्षेत्र को स्वच्छ बनाएं एवं प्रकृति के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करें। Please follow and like us: Share Post Share Post navigation डीएम सविन बंसल का बड़ा कदम: किंक्रेग पार्किंग से पुस्तकालय तक शटल बस सेवा होगी शुरू स्वच्छता के प्रति जागरूकता: पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ में झाला गाँव के युवाओं की पहल की सराहना की