कुंडा थाना क्षेत्र में मिस्सरवाला रोड पर पुलिस और जसपुर लूट के दूसरे आरोपी साजिद उर्फ काला के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी साजिद को गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस घायल साजिद को काशीपुर स्थित राजकीय चिकित्सालय ले गई। साजिद के खिलाफ रामपुर, मुरादाबाद, बाजपुर में लूट और डकैती के 15 केस दर्ज हैं। उसके कब्जे से एक तमंचा, एक कारतूस और बाइक बरामद हुई है। साजिद रामपुर के टांडा बदली कारहने वाला है। Please follow and like us: Share Post Share Post navigation टिहरी और चमोली में बारिश का कहर, जलस्तर बढ़ने से प्रभावित हो रहे क्षेत्रों में खतरा पुलिस की संख्या में बढ़ोतरी से सुरक्षा में सुधार की उम्मीद, थाने और चौकियों में नई तैनाती