उत्तराखंड में टिहरी, चमोली सहित अलग-अलग जिलों में भारी बारिश से नदियां उफान पर है। नदियों का जलस्तर बढ़ने से कई जगह भूमि कटाव हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार 30 सितंबर तक प्रदेश में विभिन्न जिलों में बारिश की संभावना बनी रहेगी। टिहरी घनसाली में देर रात से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से एक बार फिर नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। आपदा प्रभावित क्षेत्र बूढ़ाकेदार में धर्मगंगा नदी का जलस्तर बढ़ा है, जिससे सड़क खोलने में जुटी पोकलेंड मशीन नदी के बीचो बीच फंस गई है। ग्राम प्रधान सनौप सिंह राणा ने बताया की लागातर क्षेत्र में बारिश हो रही है। बूढ़ाकेदार बाजार के समीप पीएमजेएसवाई विभाग द्वारा बूढ़ाकेदार-पिंस्वाड मोटरमार्ग पर लगाए गए जाले भी नदी के कटाव से बह गए हैं। चमोली जिले में भी बीती रात से लगातार मूसलाधार बारिश जारी है। बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित हो गया है। बदरीनाथ हाईवे चटवापीपल में पहाड़ी से मलबा आने पर बाधित हो गया। वहीं चटवापीपल के पास ही एक होटल में बारिश का पानी घुस गया। जबकि आज बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। जबकि देहरादून, हरिद्वार समेत अन्य जिलों में जगह-जगह तीव्र बारिश होने के आसार हैं। टिहरी जिले में बारिश होने के बाद जिला मुख्यालय नई टिहरी और आसपास के क्षेत्र में ठंड बढ़ने लगी है। Please follow and like us: Share Post Share Post navigation जिलाधिकारी सविन बंसल ने लिया सख्त एक्शन, अंग्रेजी शराब की दुकान पर कार्रवाई पुलिस की कार्रवाई में घायल हुआ लूट का आरोपी साजिद, काशीपुर अस्पताल में इलाज जारी