मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हिन्दी दिवस पर दी शुभकामनाएं, हिन्दी को बताया हमारी संस्कृति और एकता का आधार”
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज हिन्दी दिवस के अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिन्दी हमारी संस्कृति, भावनाओं और आदर्शों का प्रतीक है। यह हमारी सभ्यता और संस्कृति की पहचान है और देश की एकता का आधार है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हिन्दी हमारी परंपराओं और विरासत का प्रतीक है। यह हमारी परंपराओं और हमारी विरासत का बोध कराने वाला एक सतत अनुष्ठान भी है। हिन्दी के प्रति हमारी निष्ठा और समर्पण से ही हम इसे विश्व की प्रमुख भाषाओं में बनाए रख सकते हैं।
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि भाषा ही किसी देश की संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का सशक्त माध्यम है। हिंदी भारत ही नहीं बल्कि विश्व की सबसे अधिक लोकप्रिय भाषाओं में से एक है। हिन्दी का गौरव बनाए रखना हम सभी का कर्तव्य है।
उन्होंने कहा कि देश की विभिन्न भाषाओं के साथ सामंजस्य बनाने की ताकत भी हिन्दी भाषा में है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम अपने दैनिक जीवन में हिन्दी का अधिक से अधिक प्रयोग करें और राजभाषा के सम्मान में सहयोगी बनें।
More Stories
महेंद्रा क्लब के पास भीषण हादसा: दिल्ली के ड्राइवर समेत 5 लोग अस्पताल में भर्ती।
अल्मोड़ा: उत्तराखंड के पर्वतीय मार्गों पर सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अल्मोड़ा-ताकुला मोटर मार्ग...
रिश्तों पर लगा कलंक: रुद्रपुर में देवर की साजिश से हुआ महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म।
रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर): रुद्रपुर के बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला पर्दाफाश किया है। एसएसपी अजय...
एक्सप्रेसवे पर नफरत के ‘निशान’: पुलिस ने शुरू की आरोपियों की तलाश, CCTV खंगाले गए।
दिल्ली और देहरादून के बीच सफर को आसान बनाने वाले नवनिर्मित एक्सप्रेसवे पर एक बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और विवादित मामला सामने...
पिटकुल एमडी की कुर्सी पर मंडराया संकट, सामाजिक संगठनों ने बढ़ाया दबाव, कोर्ट ने जारी किया नोटिस।
उत्तराखंड पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन (पिटकुल) के प्रबंध निदेशक को हटाने के मामले में नैनीताल हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपना लिया...
रिश्ता टूटने का बदला! सितारगंज में युवती को डराने पहुंचे सिरफिरे प्रेमी की पुलिस ने उतारी हेकड़ी।
उत्तराखंड के सितारगंज में बाजार गई दो बहनों के साथ सरेराह छेड़खानी और जान से मारने की धमकी देने का...
उत्तराखंड ऊर्जा निगम भर्ती अपडेट: एमडी पद के लिए तकनीकी बैकग्राउंड की अनिवार्यता खत्म।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई हालिया कैबिनेट बैठक में राज्य के ऊर्जा क्षेत्र से जुड़ा एक अत्यंत...

Average Rating