हरियाणा चुनाव में भाजपा के लिए स्टार प्रचारक बनेंगे उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, सूची में प्रधानमंत्री मोदी और अन्य नेताओं के साथ शामिल - Uttarakhand Samachar

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जम्मू-कश्मीर के बाद हरियाणा विधानसभा चुनाव में भी भाजपा के लिए स्टार प्रचारक की भूमिका निभाएंगे। भाजपा संगठन की ओर से हरियाणा चुनाव के लिए जारी की गई 40 स्टार प्रचारकों की सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्रियों राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी सहित उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी को भी शामिल किया गया है।

छोटे राज्य का मुख्यमंत्री होने के बावजूद सीएम धामी अपने बड़े और अहम फैसलों के लिए चर्चाओं में रहे हैं समान नागरिक संहिता, नकल विरोधी सख्त कानून, धर्मांतरण कानून और लैंड जिहाद के जरिए मुख्यमंत्री धामी अपनी अलग छवि बनाने में कामयाब रहे हैं।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *