बारिश के कारण बदरीनाथ हाईवे पर फंसे लोगों को मिली राहत, प्रशासन ने मार्ग को खोल दिया
उत्तराखंड में लगातार बारिश के बाद बदरीनाथ हाईवे पर कमेडा और नंदप्रयाग में फंसे 2000 से अधिक तीर्थयात्रियों और आम लोगों को राहत मिली है। प्रशासन ने मार्ग को सुचारू कर दिया है और यात्री अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए हैं।
बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर कमेडा और नंदप्रयाग में लगातार भूस्खलन और पहाडी से पत्थर गिरने के कारण सड़क को सुचारू करने में व्यवधान हुआ है, हालांकि नंदप्रयाग में बाईपास से आवाजाही सुचारू है। जबकि कमेडा में मार्ग को सुचारू कर दिया गया है। दो हजार से अधिक तीर्थयात्री व आमजन हाईवे खोलने का इंतजार कर रहे थे। मार्ग खुलने के बाद वह अपने गंतव्यम के लिए रवाना हुए। आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पांडेय ने बताया है कि कड़ी मेहनत कर बंद चल रहे मार्ग को खुलवाया गया है, यात्रियों के भोजन की भी व्यवस्था स्थानीय प्रशासन द्वारा की गई थी।
More Stories
अतिथि शिक्षकों की दोहरी मार: न बढ़ा मानदेय, न मिलेगा छुट्टियों का वेतन; नाराजगी तेज।
उत्तराखंड के सरकारी माध्यमिक विद्यालयों में अपनी सेवाएं दे रहे 4300 से अधिक अतिथि शिक्षकों के लिए शिक्षा विभाग से...
हरिद्वार से उत्तरकाशी तक धामी सरकार की धूम: कैंपों में उमड़ा जनसैलाब, 70 हजार से ज्यादा प्रमाण पत्र जारी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान उत्तराखंड में सुशासन और जवाबदेही...
पहाड़ी दंपति के संघर्ष की जीत: THDC विस्थापितों की भूमि से हटा कब्जा, लाभार्थियों ने जताया आभार।
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के विकासनगर क्षेत्र से न्याय की एक सुखद तस्वीर सामने आई है। ग्राम अटक फार्म में...
देहरादून बैंक घोटाला: ऑडिट में सामने आई 38 करोड़ की धांधली, पुलिस जांच में जुटे अधिकारी।
राजधानी देहरादून के दर्शन लाल चौक स्थित अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है।...
पार्टी, शराब और फिर कत्ल: देहरादून के दिगंबर हत्याकांड की पूरी इनसाइड स्टोरी।
राजधानी देहरादून में दोस्ती और विश्वास को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। बीते 9 फरवरी से लापता 28...
देहरादून कोर्ट थ्रेट: पुलिस ने पूरे परिसर को घेरा, सुरक्षित स्थान पर भेजे गए लोग।
उत्तराखंड में सार्वजनिक स्थलों और सरकारी संस्थानों को बम से उड़ाने की धमकियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले...

Average Rating