रुद्रपुर। तराई केंद्रीय वन प्रभाग के पीपलपड़ाव रेंज में सागौन के पेड़ काट रहे तस्करों की वन कर्मियों से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान दोनों तरफ से कई राउंड गोली चलीं। जिसमें छर्रे लगने से रेंजर रूप नारायण गौतम समेत चार वन कर्मी घायल हो गए। इसका पता चलते ही वन विभाग और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन फानन घायल वन अधिकारी और कर्मचारियों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। साथ ही तस्करों की तलाश शुरू कर दी गई है। Please follow and like us: Share Post Share Post navigation भाजपा विधायक के भाई सतीश नैनवाल को चंपावत थाने में आर्म्स एक्ट का केस, एसएसबी की चेकिंग में पकड़े गए केदारनाथ उपचुनाव में कांग्रेस की तैयारी तेज, वरिष्ठ नेताओं को सौंपा जाएगा जिम्मेदारी