भाजपा विधायक के भाई सतीश नैनवाल को चंपावत थाने में आर्म्स एक्ट का केस, एसएसबी की चेकिंग में पकड़े गए
देहरादून से बड़ी खबर चंपावत जिले के बनबसा थाने में भाजपा विधायक प्रमोद नैनवाल के भाई सतीश नैनवाल और साथी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज हुआ है। भाजपा विधायक के भाई को थाने से भी जाने दिया गया है, इन्हे एसएसबी ने चेकिंग के दौरान पकड़कर थाना पुलिस को सुपुर्द किया था। जानकारी के मुताबिक इनके पास आर्म्स लाइसेंस भी है जिसे वो दिखा नही पाए। और कारतूस गलती से सामान में चले आए। एसपी चम्पावत के मुताबिक लाइसेंस की शर्तो का उल्लंघन है क्योंकि सीमा के बाहर ये कारतूस गए थे।
आपको बताते चलें की शुक्रवार को एसएसबी ने चेकिंग के दौरान भारत-नेपाल सीमा पर बनबसा में नेपाल जा रहे दो लोगों से 7.65 एमएम के 40 कारतूस बरामद किए थे। एसएसबी 57 वीं वाहनी के कमांडेंट मनोहर लाल के निर्देश पर बनबसा सीमा पर अपराध नियंत्रण को लेकर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार सायं एसएसबी के जवानों ने भारत से नेपाल जा रहे दो लोगों के सामान की चेकिंग की। कमांडेट मनोहर लाल ने बताया कि अल्मोड़ा निवासी दिनेश चंद्र (47) और नैनीताल निवासी सतीश नैनवाल (40) से 40 कारतूस बरामद किए गए थे। एसएसबी ने दोनो को पुलिस के हवाले कर दिया था। प्रवक्ता नीलेश आनंद भरने ने की विधायक प्रमोद नैनवाल के भाई सतीश नैनवाल व साथी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की पुष्टि। आईजी ने बताया आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज करने के साथ ही मामले की जांच भी की जा रही है।
More Stories
देहरादून-बागेश्वर में Orange Alert, उत्तराखंड के कई जिलों में Yellow Alert
उत्तराखंड में मानसून के तेवर फिलहाल नरम पड़ते नजर नहीं आ रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने 10 अगस्त...
मसूरी पालिका में आरोप-प्रत्यारोप का दौर, धरने के बाद पर्यटन प्रभारी ने दिया इस्तीफे का प्रस्ताव
मसूरी:- नगर पालिका परिषद मसूरी की बोर्ड बैठक मंगलवार को शुरुआत से ही विवादों में घिर गई। बैठक शुरू होते...
हरिद्वार कांवड़ मेले में CM धामी का खास अंदाज, शिवभक्तों के पैर धोकर किया अभिनंदन
हरिद्वार:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को हरिद्वार पहुंचकर कांवड़ मेले में शामिल शिवभक्तों का स्वागत और अभिनंदन किया।...
Uttarakhand News: मसूरी में 17.80 करोड़ के प्रोजेक्ट, सैन्य धाम और रोपवे पर भी CM धामी ने दिया अपडेट
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पुरुकुल में करीब 17 करोड़ 80 लाख रुपये की विभिन्न...
कार मालिक के उड़े होश, अंदर मिला 7 फीट लंबा धामन; वन विभाग ने संभाला मोर्चा
हरिद्वार:- मानसून के दौरान हरिद्वार में सांपों के आबादी वाले इलाकों में पहुंचने का सिलसिला जारी है। शहर के अलग-अलग...
Cyber Attack Uttarakhand: मालवेयर मिलने के बाद अलर्ट, सरकारी वेबसाइटों की सुरक्षा पर उठे सवाल
देहरादून: उत्तराखंड की सरकारी वेबसाइटों और डिजिटल सिस्टम की साइबर सुरक्षा को लेकर एक नया पैटर्न सामने आने के बाद...

Average Rating