पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत का कड़ा बयान, बोले- भाजपा के दबाव में नहीं आएंगे
उत्तराखंड:- पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत के तेवर ईडी की पूछताछ के बाद से और कड़े हो गए हैं। भाजपा को निशाने पर लेते हुए उन्होंने कहा कि सत्तापक्ष उन्हें डरा-धमका कर पार्टी में शामिल नहीं करा सकता। प्यार से कोई कहे तो वह गला कटवा सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ लोग जानबूझकर उन्हें निशाना बना रहे हैं।
कार्बेट टाइगर रिजर्व के पाखरो रेंज में पेड़ों के अवैध कटान और निर्माण के प्रकरण में गत दिवस ईडी ने अपने कार्यालय में डा हरक सिंह रावत से लगभग 12 घंटे तक पूछताछ की थी। लंबी पूछताछ से खिन्न पूर्व कैबिनेट मंत्री ने मीडिया से बातचीत में कहा कि भाजपा जिस प्रकार के हथकंडे अपना रही है, ठीक नहीं है। कुछ लोग उन्हें जानबूझकर निशाना बना रहे हैं। यह स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि मेरा मुंह खुलवाया गया तो उत्तराखंड के साथ देश की राजनीति में भूचाल आ जाएगा।
हरक सिंह रावत ने कहा कि यदि मनी लांड्रिंग की जांच करनी है तो सबकी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हरक सिंह प्यार का भूखा है और प्यार में गला कटवा सकता है। भाजपा को जो तरीके अपना रही है, ऐसे में वह झुकने के स्थान पर मरना पसंद करेंगे। इस मामले में वह पक्के ठाकुर हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में मंत्री रहते हुए उन्होंने विपक्ष के नेताओं के काम किए तो रानीखेत में शिशु मंदिर खोलने में भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि यदि वह पाखरो रेंज प्रकरण में जिम्मेदार हैं तो उस समय के मुख्यमंत्री भी उतने ही जिम्मेदार हैं।
More Stories
मसूरी में पहाड़ टूटकर सरकारी क्वार्टर पर गिरा, कमरे में मौजूद परिवार ने बचाई जान
मसूरी:- पहाड़ों की रानी मसूरी में लगातार हो रही बारिश के बीच बुधवार सुबह बड़ा हादसा टल गया। एसडीएम कार्यालय...
Headmaster Regularization Uttarakhand: शिक्षा निदेशालय ने CEO से मांगे स्थायीकरण के प्रस्ताव
देहरादून:- उत्तराखंड के राजकीय हाईस्कूलों में तैनात प्रधानाध्यापकों के स्थायीकरण का मामला लंबे समय से लंबित है। करीब पांच साल...
देहरादून में डेंगू को लेकर अलर्ट, जानिए कैसे करें बचाव और बच्चों में क्या हैं लक्षण
देहरादून:- उत्तराखंड में मानसून के सक्रिय रहने के बीच देहरादून में डेंगू के मामले भी सामने आ रहे हैं। बारिश...
संभल में पप्पू यादव के खिलाफ नारेबाजी, पुतला दहन के बाद पुलिस और प्रदर्शनकारियों में झड़प
संभल:- कोतवाली क्षेत्र के शंकर इंटर कॉलेज चौराहे पर मंगलवार को बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद (VHP) के कार्यकर्ताओं...
कांडा में गुलदार का हमला, कमला देवी की मौत; पति ने चीख सुनकर देखा तो मचा हड़कंप
बागेश्वर:- उत्तराखंड के बागेश्वर जिले की कांडा तहसील में गुलदार के हमले से एक 48 वर्षीय महिला की मौत हो...
श्रीनगर गढ़वाल: चौरास झूला पुल के पास किराये के कमरे में मिला छात्र का शव
श्रीनगर गढ़वाल:- श्रीनगर के घसिया महादेव क्षेत्र में मंगलवार को एक छात्र की मौत का मामला सामने आने के बाद...

Average Rating