आंवला न्यूज के संपादक पर हमला: शिव प्रसाद सेमवाल ने एसपी लोकजीत सिंह से की सख्त कार्रवाई की अपील
ऋषिकेश में रविवार सुबह आठ बजे करीब इन्द्रानगर निवासी शराब तस्कर कमल उर्फ गंजा द्वारा आंवला न्यूज के संपादक योगेश डिमरी को बेरहमी से पीटने के मामले में राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव प्रसाद सेमवाल ने कार्यकर्ताओं सहित एसपी देहात लोकजीत सिंह से मुलाकात कर आरोपियों पर अतिशीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। पत्रकार योगेश डिमरी को गंभीर अवस्था में एम्स रेफर किया गया है। सेमवाल ने एम्स पहुंच कर पत्रकार योगेश डिमरी का हाल जाना और उन्हें तरह से सहयोग का आश्वासन दिया है। सेमवाल ने पुलिस को चेतावनी देते हुए कहा है कि ऋषिकेश अवैध नशे की गिरफ्त में है। नशा कारोबारियों का हौसला इतना बुलंद हैं कि वह सरेआम पत्रकारों को पीटने तक दुस्साहस कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने आबकारी विभाग के समस्त स्टाफ को ऋषिकेश से बदलने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि आबकारी विभाग के संरक्षण में ही अवैध शराब का धंधा फल-फूल रहा है। उन्होंने शासन-प्रशासन से अतिशीघ्र कार्यवाही की मांग की है। अन्यथा राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी आंदोलन को बाध्य होगी।
More Stories
Roorkee News: नेशनल हाईवे पर दो बाइक सवारों की भिड़ंत, दोनों कांवड़ियों की मौके पर मौत
रुड़की/रुद्रपुर: उत्तराखंड में कांवड़ यात्रा के बीच रुड़की से दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। सिविल लाइंस कोतवाली...
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून-बागेश्वर-नैनीताल-चंपावत में ऑरेंज अलर्ट जारी
देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की बारिश लगातार जारी है। कई इलाकों में हो रही लगातार बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित...
उत्तराखंड में 2027 की तैयारी तेज, हल्द्वानी रैली में खड़गे ने भाजपा सरकार को घेरा
हल्द्वानी: उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस ने हल्द्वानी के रामलीला मैदान...
CM Dhami का बड़ा कदम, 9.87 लाख पेंशन लाभार्थियों को सीधे खातों में मिली रकम
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में समाज कल्याण विभाग के तहत विभिन्न पेंशन योजनाओं के 9...
CM Dhami का बड़ा फैसला, नई पीढ़ी से सीधे पूछेंगे उत्तराखंड के विकास का रोडमैप
देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्य की नई पीढ़ी को नीति निर्माण और विकास की चर्चा से सीधे...
उत्तराखंड BJP की बड़ी बैठक, गढ़वाल मंडल के पदाधिकारियों के साथ संगठन का लिया जाएगा फीडबैक
देहरादून:- भारतीय जनता पार्टी की गढ़वाल मंडल की संगठनात्मक बैठक शनिवार को देहरादून के रेसकोर्स चौक स्थित अतिथि सामुदायिक भवन...

Average Rating