देहरादून:- भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने कहा है कि अपने सीएम कार्यकाल या पहले भी हरदा कभी गैरसैंण को स्थायी राजधानी के पक्षधर नही रहे और अब दिखावा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि गैरसैंण को राजधानी बनाने मे अपनी ही पार्टी के सदस्यों को अवरोधक बताने का दावा भी भ्रामक और शिगूफा है। प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने कहा कि यदि स्थायी राजधानी की राह मे तब विद्रोही कांग्रेस रोड़ा बने तो वे उसके बाद भी लंबे समय तक वह मुख्यमंत्री बने रहे और क्यों नही तब उन्होंने स्थाई राजधानी की घोषणा की? अब 7 साल बाद ही उन्हें सब याद आ रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम हरदा को जनता का विश्वास खो चुके हैं। सच्चाई यह है कि हरदा कभी भी राज्य निर्माण के पक्ष में ही नहीं थे स्वयं को गैरसैंण का शुभचिंतक बनने का ढोंग रच रहे हैं । Please follow and like us: Share Post Share Post navigation कुमाऊं में सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान पर लगाम, आयुक्त ने की सख्त कार्रवाई की मांग एडीजी एपी अंशुमान ने जिलों की सोशल मीडिया सेल का निरीक्षण किया, इन्फ्लुएंसर्स को चिह्नित करने का आदेश