नूरपुर गांव में 35 वर्षीय नशेड़ी बेटे ने पैसे के विवाद में मां की धारदार हथियार से हत्या की - Uttarakhand Samachar

पटौदी। पटौदी कस्बे के नूरपुर गांव में एक 35 साल के नशेड़ी बेटे ने पैसा न देने पर बुजुर्ग मां की शानिवार रात को धारदार हथियार से हत्या कर दी। हत्या का खुलासा रविवार दोपहर बाद हुआ। जब उसने अपनी बहन को फोन कर इसकी जानकारी दी। पटौदी थाना पुलिस बहन के बयान भाई के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर विकलांग भाई को हिरासत में लिया है।

पटौदी थाना पुलिस के अनुसार नूरपुर गांव में 62 साल की रोशनी देवी रहती थी। उनकी बेटी की शादी हो गई है। बेटा रविन्द्र 32 साल का विकलांग और नशेड़ी है। परिवार वालों की ओर से नशे का आदि होने के कारण उसे नशा मुक्ति केन्द्र में दाखिल कराया गया था। रक्षा बंधन पर बहन से राखी बधवाने के लिए वह घर आया हुआ था। बताते हैं कि नशे के लिए मां से पैसा मांग रहा था। मां उसे मना कर रही थी। जिस बात पर उसने मां की घर में रखे धारदार हथियार नुमा चीज से उसके सिर पर वार कार दिया, जिससे उसकी मां की मौत हो गई।

रात भर वह अपनी मां के शव के पास बैठा रहा। सुबह उसने अपनी बहन को मां की हत्या की जानकारी दी। बहन ने पहले गांव वालों को फोन किया। पता चला कि गांव के लोग बिलासपुर में बनने वाली फ्लाई ओवर के लिए हो रही पंचायत में गए थे। उनके गांव में तीन बजे वापस आने के बाद घटना की जानकारी हुई। जिसके बाद पटौदी थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए रखवाया गया है। आरोपी बेटा घर के बाहर बैठा हुआ था।

एसीपी पटौदी सुखबीर के अनुसार आरोपी को हिरासत में लेकर छानबीन चल रही है। पहले भी बहन पर हमला करने की बात सामने आई है। पैसा मांगने व मानसिक रूप विक्षिप्त होने की जांच की जा रही है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed