बेकाबू ट्रक के हादसे में शास्त्री पार्क के पास तीन लोगों की मौत, दो गंभीर घायल

Read Time:1 Minute, 29 Second

शास्त्री पार्क मेट्रो स्टेशन के पास सोमवार तड़के 4.30 बजे एक बेकाबू ट्रक ने फुटपाथ पर सो रहे पांच लोगों को कुचल दिया। तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद चालक ट्रक को मौके पर छोड़ कर फरार हो गया है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मरने वालों की अभी पहचान नहीं हो पाई है। वहीं, घायलों की पहचान शास्त्री पार्क झुग्गी निवासी मुस्ताक (35) और गांधीनगर निवासी कमलेश (36) के रूप के रूप में हुई है। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और उसके कागजात के जरिए मालिक से संपर्क कर रही है।

आशंका है कि चालक के झपकी आने से हादसा हुआ है। पुलिस आस पास के सीसीटीवी कैमरे की जांच कर हादसे के कारणों के बारे में जानकारी हासिल कर रही है। पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने से मौत का मामला दर्ज कर लिया है। आसपास के इलाके में पूछताछ कर मरने वालों की पहचान कर रही है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Please follow and like us:
Pin Share

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *