चकराता रोड के नामी रेस्टोरेंट में महिला बाथरूम में वीडियो रिकॉर्डिंग, एसएसपी के निर्देश पर युवक गिरफ्तार
देहरादून:- चकराता रोड बल्लूपुर चौक से पहले पेट्रोल पंप के सामने एक नामी रेस्टोरेंट के महिला बाथरूम में मोबाइल कैमरा On कर अश्लील वीडियो बनाने का शर्मनाक मामला सामने आया हैं। इतना ही नहीं बाथरूम में मोबाइल को छुपाकर उसकी वीडियो रिकॉर्डिंग फ़ुटेज भी बरामद हुई हैं। मामलें का खुलासा होते ही बीते शाम रेस्टोरेंट में बैठे महिलाओं और कुछ प्रतिष्ठित लोगों ने इसका जमकर विरोध किया, हंगामा बढ़ते ही होटल/रेस्टोरेंट का मालिक भी मौके आ पहुंचा. वही पुलिस भी जांच-पड़ताल कर मौके पर रही। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून अजय सिंह के सख्त निर्देश पर केंट पुलिस द्वारा तत्काल बीती रात को ही आरोपित युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में लिया है।
वही रेस्टोरेंट के बाथरूम में छुपाये गए रिकॉर्डिंग मोबाइल को भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है.महिला अपराध से जुड़े इस मामलें में एसएसपी देहरादून ने स्थानीय पुलिस को पारदर्शी तरीके से जांच-विवेचना कर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए.फ़िलहाल पुलिस रेस्टोरेंट के अंदर महिला बाथरूम में मोबाइल छुपाकर वीडियो बनाने वाले युवक को हिरासत में लेकर कार्रवाई में जुटी हैं। [प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पुलिस ने बताया कि रेस्टोरेंट में काम करने वाला युवक अपने मोबाइल को महिला बाथरूम में छुपा कर उसे रिकॉर्डिंग के लिए On कर देता था. आरोपी युवक इस तरह का अपराध कब से कर रहा था,इस बात को लेकर पुलिस अभियुक्त से पूछताछ कर जांच-पड़ताल कर रही हैं।
More Stories
काशीपुर में दर्दनाक हादसा, टैंकर की टक्कर से स्कूली छात्र की मौत; चालक पुलिस हिरासत में
रुद्रपुर/काशीपुर: काशीपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। आईटीआई थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार...
धराली आपदा की पहली बरसी: शहीदों को श्रद्धांजलि, 101 पौधे रोपे और मंदिर को लेकर बड़ा ऐलान
उत्तरकाशी:- धराली आपदा की पहली बरसी पर जिला प्रशासन ने आपदा प्रभावित क्षेत्र के पुनर्वास के साथ-साथ क्षेत्र की ऐतिहासिक...
बौराड़ी बस अड्डे पर पुनर्विकास अभियान, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया विरोध
नई टिहरी :- टिहरी गढ़वाल के नई टिहरी स्थित बौराड़ी बस अड्डे (आईएसबीटी) में बुधवार को उस समय तनावपूर्ण स्थिति...
चमोली में लगातार बारिश से कई सड़कें प्रभावित, BRO की टीमें मौके पर
उत्तराखंड के चमोली जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। जिले...
लैंड पूलिंग से लेकर पर्यटन परियोजनाओं तक, एमडीडीए बोर्ड ने लिए बड़े फैसले
देहरादून में मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) की 114वीं बोर्ड बैठक में शहर और आसपास के क्षेत्रों के नियोजित विकास से...
केदारनाथ यात्रा मार्ग पर बारिश का असर, हाईवे पर मलबा और बोल्डरों की भरमार
रुद्रप्रयाग:- उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में लगातार हो रही भारी बारिश ने एक बार फिर मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बुधवार...

Average Rating