केदारनाथ धाम में मौसम साफ होते ही हेली सेवा शुरू हो गई है। आज 18 यात्री हेलीकॉप्टर से धाम पहुंचे। वहीं, 48 लोग यात्री व स्थानीय लोग हेलीकॉप्टर से वापस लौटे हैं। बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर धाम में आपदा के एक सप्ताह बाद बुधवार से हेली सेवा शुरू होनी थी। लेकिन बारिश और क्षेत्र में घने कोहरे के कारण धाम के लिए हेलीकॉप्टर से यात्रा शुरू नहीं हो पाई थी। गुप्तकाशी और शेरसी से ट्रांस भारत व हिमालयन हेली कंपनी के हेलीकॉप्टर खड़े रहे, लेकिन दिनभर रुक-रुककर बारिश होती रही। केदारनाथ हेलीकॉप्टर सेवा नोडल अधिकारी व जिला पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे ने बताया कि हेलीकॉप्टर से धाम पहुंचने के लिए यात्रियों की पर्याप्त बुकिंग मिली हैं। वहीं सीएम के निर्देश पर यात्रियों को टिकट पर 25 फीसदी की छूट भी दी जा रही है। Please follow and like us: Share Post Share Post navigation सीएम धामी ने सचिव समिति की बैठक में किया प्रतिभाग, तीन घंटे चली बैठक में राज्यहित के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा ‘गढ़रत्न’ नरेंद्र सिंह नेगी ने सीएम धामी से की मुलाकात, लोककला और सांस्कृतिक मुद्दों पर हुई महत्वपूर्ण बातचीत