ब्रिटिश प्रधानमंत्री जॉनसन का भारत दौरा
अहमदाबाद:आज अहमदाबाद पहुंचने पर ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन का शानदार स्वागत किया गया। आपको बता दें कि अपनी भारत यात्रा पर आज सुबह अहमदाबाद शहर में हवाईअड्डे से एक होटल तक चार किलोमीटर के रास्ते पर उनका भव्य स्वागत किया गया। अहमदाबाद हवाईअड्डे पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने जॉनसन की अगवानी की।
उनके स्वागत के लिए राज्य के वरिष्ठ अधिकारी और मंत्री भी मौजूद रहे। हवाईअड्डे और सड़क पर पारंपरिक गुजराती नृत्य और संगीत मंडलियों ने ब्रिटिश प्रधानमंत्री का स्वागत किया। यह ‘रोडशो’ हवाईअड्डे के बाहर से शुरू हुआ और दफनाला तथा रिवरफ्रंट से होते हुए आश्रम रोड से गुजरा। इसके बाद यूके के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन अहमदाबाद के साबरमती आश्रम पहुंचे।
एअरपोर्ट सर्किल से आश्रम रोड पर पांच सितारा होटल तक के चार किलोमीटर के रास्ते पर नियमित अंतराल पर 40 मंच बनाए गए थे जहां मंडलियां जॉनसन के स्वागत में पारंपरिक भारतीय नृत्य पेश कर रही थीं। सूत्रों ने बताया कि गुजरात की एक दिन की यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री जॉनसन का राज्य के प्रमुख कारोबारियों के साथ बैठक का कार्यक्रम है।
गुजरात सरकार की एक विज्ञप्ति के अनुसार इसके बाद वह पंचमहल जिले में हलोल के समीप ब्रिटिश निर्माण उपकरण कंपनी जेसीबी की विनिर्माण ईकाई के लिए रवाना होंगे। फिर वह गांधीनगर में निर्माणाधीन गुजरात बायोटेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी के परिसर का दौरा करेंगे।
यह विश्वविद्यालय ब्रिटेन के एडिनबर्ग विश्वविद्यालय के सहयोग से बनाया जा रहा है। ब्रिटिश प्रधानमंत्री गुजरात की अपनी यात्रा समाप्त करने और नयी दिल्ली रवाना होने से पहले गांधीनगर में स्वामीनारायण पंथ के प्रसिद्ध अक्षरधाम मंदिर जाएंगे। दिल्ली में जॉनसन शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे।
More Stories
“एक CM को जेल में डालना पीएम को शोभा नहीं देता”— बरी होने के बाद अरविंद केजरीवाल की हुंकार।
दिल्ली की आबकारी नीति (शराब नीति) मामले में शुक्रवार को स्पेशल जज जीतेंद्र सिंह की अदालत ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते...
10 करोड़ का ‘परिवार’: इंस्टाग्राम पर मोदी का दबदबा, अमेरिकी राष्ट्रपति भी छूटे पीछे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया के इतिहास में अपना नाम स्वर्ण अक्षरों में दर्ज करा लिया है। 24 फरवरी...
जिम्बाब्वे मैच से क्यों बाहर थे रिंकू सिंह? पिता की बीमारी और निधन की खबर ने झकझोरा।
ग्रेटर नोएडा/अलीगढ़: भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे रिंकू सिंह के लिए आज का दिन बेहद कठिन है। टी20 वर्ल्ड कप...
चतरा एयर एंबुलेंस क्रैश: झारखंड पुलिस और रेस्क्यू टीम ने शुरू की जांच, DGCA को दी गई सूचना।
झारखंड के चतरा जिले में सोमवार शाम एक भीषण विमान हादसा हुआ है। रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से दिल्ली...
रील का रईसजादा और बेगुनाह की मौत: दिल्ली के द्वारका में रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना।
देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर रफ़्तार और रील के जानलेवा शौक ने एक हंसते-खेलते परिवार को कभी...
Gold vs Silver: सोने के मुकाबले चांदी ज्यादा टूटी, ₹3200 प्रति किलो की राहत।
भारतीय सर्राफा बाजार और मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज यानी मंगलवार, 17 फरवरी 2026 को सोने और चांदी की...

Average Rating