सितारगंज: मजदूर की सिर कुचलकर हत्या, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शुरू की जांच
सितारगंज में ग्राम लौका के पोल्ट्री फार्म में काम करने वाले मजदूर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी। पोल्ट्री फार्म के बाहर रखी चारपाई पर श्रमिक का खून से लथपथ शव पड़ा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। सितारगंज में ग्राम लौका के पोल्ट्री फार्म में काम करने वाले मजदूर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी। पोल्ट्री फार्म के बाहर रखी चारपाई पर श्रमिक का खून से लथपथ शव पड़ा मिला। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में आरोपी फरार है।
मंगलवार को पोल्ट्री फार्म के स्वामी नागेंद्र सिंह ने पुलिस को सूचना देकर बताया कि मंगलवार सुबह करीब आठ बजे जब वह अपने फार्म में गए तो किच्छा के बरा निवासी लालता प्रसाद (43) पुत्र राम भरोसे का खून से लथपथ शव पड़ा देखा। उसके सिर में गहरी चोट दिख रही थी और आसपास भी काफी खून फैला पड़ा था। ऐसा प्रतीत हो रहा था कि पत्थर या किसी भारी वस्तु से सिर कुचलकर उसे मारा गया हो। उन्होंने बताया कि लालता प्रसाद उसके पोल्ट्री फार्म में तीन साल से कम कर रहा था। उसके साथ काम करने वाला बिहार निवासी नौकर मौके पर नहीं मिला। आशंका जताई जा रही है कि उसने ही लालता की हत्या की है।
सूचना पर पहुंचे एसपी सिटी मनोज कत्याल ने घटनास्थल का मुआयना किया। साथ ही सर्च अभियान चलाकर बारीकी से मौका-ए-वारदात का निरीक्षण किया। वहीं, फाेरेंसिक टीम इंचार्ज सत्यप्रकाश के नेतृत्व में टीम ने मौके से फिंगर प्रिंट एकत्र किए। कोतवाल भूपेंद्र सिंह बृजवाल ने बताया कि मजदूर के सिर में गहरी चोट लगी थी। उसके दांत भी टूटे हुए थे। फरार आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस टीम का गठन कर दिया है। उन्होंने बताया कि मृतक लालता प्रसाद के परिवार में कोई नहीं है।
More Stories
मसूरी में पहाड़ टूटकर सरकारी क्वार्टर पर गिरा, कमरे में मौजूद परिवार ने बचाई जान
मसूरी:- पहाड़ों की रानी मसूरी में लगातार हो रही बारिश के बीच बुधवार सुबह बड़ा हादसा टल गया। एसडीएम कार्यालय...
Headmaster Regularization Uttarakhand: शिक्षा निदेशालय ने CEO से मांगे स्थायीकरण के प्रस्ताव
देहरादून:- उत्तराखंड के राजकीय हाईस्कूलों में तैनात प्रधानाध्यापकों के स्थायीकरण का मामला लंबे समय से लंबित है। करीब पांच साल...
देहरादून में डेंगू को लेकर अलर्ट, जानिए कैसे करें बचाव और बच्चों में क्या हैं लक्षण
देहरादून:- उत्तराखंड में मानसून के सक्रिय रहने के बीच देहरादून में डेंगू के मामले भी सामने आ रहे हैं। बारिश...
संभल में पप्पू यादव के खिलाफ नारेबाजी, पुतला दहन के बाद पुलिस और प्रदर्शनकारियों में झड़प
संभल:- कोतवाली क्षेत्र के शंकर इंटर कॉलेज चौराहे पर मंगलवार को बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद (VHP) के कार्यकर्ताओं...
कांडा में गुलदार का हमला, कमला देवी की मौत; पति ने चीख सुनकर देखा तो मचा हड़कंप
बागेश्वर:- उत्तराखंड के बागेश्वर जिले की कांडा तहसील में गुलदार के हमले से एक 48 वर्षीय महिला की मौत हो...
श्रीनगर गढ़वाल: चौरास झूला पुल के पास किराये के कमरे में मिला छात्र का शव
श्रीनगर गढ़वाल:- श्रीनगर के घसिया महादेव क्षेत्र में मंगलवार को एक छात्र की मौत का मामला सामने आने के बाद...

Average Rating