गंगोत्री राजमार्ग पर मलबा गिरने से यातायात ठप, बीआरओ की मशीनरी से काम जारी
गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग स्थान बिशनपुर, नेताला, हेल्कुगाड़ व सुनगर के पास भू-स्खलन व मलबा आने के कारण अवरुद्ध हुआ है। बीआरओ की मशीनरी द्वारा मार्ग को सुचारु करने का कार्य जारी है। प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में सोमवार यानी आज तेज बारिश के आसार हैं।
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून समेत पौड़ी, चम्पावत, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ हिस्सों में तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा अन्य जिलों में भी कई दौर की तेज बारिश हो सकती है। आने वाले दिनों की बात करें तो जुलाई के अंत तक प्रदेशभर के अधिकतर हिस्सों में तेज बारिश के आसार हैं।
राजधानी दून में खिली धूप
राजधानी दून समेत पर्वतीय इलाकों में सप्ताह भर बाद चटक धूप खिली तो उमसभरी गर्मी ने परेशान किया। दून में तो आलम यह रहा कि अधिकतम तापमान पांच डिग्री बढ़कर 35 डिग्री पहुंच गया। मौसम विज्ञान केंद्र के आंकड़ों के अनुसार बीते 10 वर्षों में यह पहली बार है जब 28 जुलाई को यहां का तापमान 35 डिग्री रिकॉर्ड किया गया हो।
पिथौरागढ़ जिले में दो बार्डर रोड और 24 ग्रामीण मार्ग बंद हैं। देहरादून जिले में दो राज्य मार्ग और 23 ग्रामीण मार्ग बंद हैं। उत्तरकाशी में एक राज्य मार्ग और पांच ग्रामीण मार्ग बंद हैं। ऊधमसिंह नगर में एक राज्य मार्ग और एक ग्रामीण मोटर मार्ग बंद हैं। नैनीताल में चार, बागेश्वर में छह, चंपावत में दो, पौड़ी गढ़वाल में तीन, टिहरी में 12 और रुद्रप्रयाग जिले में सात ग्रामीण मोटर मार्ग प्रभावित हैं।
More Stories
मसूरी में पहाड़ टूटकर सरकारी क्वार्टर पर गिरा, कमरे में मौजूद परिवार ने बचाई जान
मसूरी:- पहाड़ों की रानी मसूरी में लगातार हो रही बारिश के बीच बुधवार सुबह बड़ा हादसा टल गया। एसडीएम कार्यालय...
Headmaster Regularization Uttarakhand: शिक्षा निदेशालय ने CEO से मांगे स्थायीकरण के प्रस्ताव
देहरादून:- उत्तराखंड के राजकीय हाईस्कूलों में तैनात प्रधानाध्यापकों के स्थायीकरण का मामला लंबे समय से लंबित है। करीब पांच साल...
देहरादून में डेंगू को लेकर अलर्ट, जानिए कैसे करें बचाव और बच्चों में क्या हैं लक्षण
देहरादून:- उत्तराखंड में मानसून के सक्रिय रहने के बीच देहरादून में डेंगू के मामले भी सामने आ रहे हैं। बारिश...
संभल में पप्पू यादव के खिलाफ नारेबाजी, पुतला दहन के बाद पुलिस और प्रदर्शनकारियों में झड़प
संभल:- कोतवाली क्षेत्र के शंकर इंटर कॉलेज चौराहे पर मंगलवार को बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद (VHP) के कार्यकर्ताओं...
कांडा में गुलदार का हमला, कमला देवी की मौत; पति ने चीख सुनकर देखा तो मचा हड़कंप
बागेश्वर:- उत्तराखंड के बागेश्वर जिले की कांडा तहसील में गुलदार के हमले से एक 48 वर्षीय महिला की मौत हो...
श्रीनगर गढ़वाल: चौरास झूला पुल के पास किराये के कमरे में मिला छात्र का शव
श्रीनगर गढ़वाल:- श्रीनगर के घसिया महादेव क्षेत्र में मंगलवार को एक छात्र की मौत का मामला सामने आने के बाद...

Average Rating