हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर पुलना में भूस्खलन, महिला घायल और वाहन क्षतिग्रस्त
भूस्खलन के कारण हेमकुंड साहिब मार्ग पर गोविंदघाट क्षेत्र में रुक-रुककर हो रही भारी बारिश से यात्रा मार्ग पर भूस्खलन की घटनाएं होने लगी हैं। पुलना में अचानक पहाड़ी से भूस्खलन हो गया। इससे मलबा और बोल्डर सड़क पर आ गए। घास लेकर आ रहीं पुलना की रजनी देवी भी मलबे की चपेट में आ गईं। उनके पैर में पत्थर लगने से चोटें आई हैं। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोशीमठ में भर्ती कराया गया है।
गोविंदघाट थानाध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद बिजल्वाण ने बताया, सड़क पर आए बोल्डर और मलबे को हटाकर वाहनों की आवाजाही सुचारू करवा दी गई है। उन्होंने हेमकुंड जा रहे श्रद्धालुओं और फूलों की घाटी जा रहे पर्यटकों को भारी बारिश के दौरान सुरक्षित जगहों पर शरण लेने के लिए कहा है।
More Stories
मसूरी में पहाड़ टूटकर सरकारी क्वार्टर पर गिरा, कमरे में मौजूद परिवार ने बचाई जान
मसूरी:- पहाड़ों की रानी मसूरी में लगातार हो रही बारिश के बीच बुधवार सुबह बड़ा हादसा टल गया। एसडीएम कार्यालय...
Headmaster Regularization Uttarakhand: शिक्षा निदेशालय ने CEO से मांगे स्थायीकरण के प्रस्ताव
देहरादून:- उत्तराखंड के राजकीय हाईस्कूलों में तैनात प्रधानाध्यापकों के स्थायीकरण का मामला लंबे समय से लंबित है। करीब पांच साल...
देहरादून में डेंगू को लेकर अलर्ट, जानिए कैसे करें बचाव और बच्चों में क्या हैं लक्षण
देहरादून:- उत्तराखंड में मानसून के सक्रिय रहने के बीच देहरादून में डेंगू के मामले भी सामने आ रहे हैं। बारिश...
संभल में पप्पू यादव के खिलाफ नारेबाजी, पुतला दहन के बाद पुलिस और प्रदर्शनकारियों में झड़प
संभल:- कोतवाली क्षेत्र के शंकर इंटर कॉलेज चौराहे पर मंगलवार को बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद (VHP) के कार्यकर्ताओं...
कांडा में गुलदार का हमला, कमला देवी की मौत; पति ने चीख सुनकर देखा तो मचा हड़कंप
बागेश्वर:- उत्तराखंड के बागेश्वर जिले की कांडा तहसील में गुलदार के हमले से एक 48 वर्षीय महिला की मौत हो...
श्रीनगर गढ़वाल: चौरास झूला पुल के पास किराये के कमरे में मिला छात्र का शव
श्रीनगर गढ़वाल:- श्रीनगर के घसिया महादेव क्षेत्र में मंगलवार को एक छात्र की मौत का मामला सामने आने के बाद...

Average Rating