देहरादून : आये दिन धार्मिक अवसरों पर हो रहे फसाद के मद्देनजर अब राज्य सरकार भी चौकन्नी हो गई है। देवभूमि उत्तराखण्ड में चारधाम यात्रा का शुभारम्भ होने जा रहा है। ऐसे में चार धाम क्षेत्रों में गैर हिंदुओं के प्रवेश वर्जित करने को लेकर उठ रही मांग पर आज मंगलवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा उत्तराखंड शांत रहना चाहिए। हमारे प्रदेश की संस्कृति बची रहनी चाहिए बाहर के जिन लोगों के उत्तराखंड में सत्यापन नहीं हुआ है उनका सत्यापन किया जाएगा। सीएम ने कहा कि सत्यापन अभियान चलाने के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा उत्तराखंड के सांस्कृतिक और आध्यात्मिक छवि बरकरार रहनी चाहिए।आज सचिवालय में पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि चारधाम स्थलों से गैर हिंदुओं पर प्रतिबंध लगाने की मांग पर हम अपनी संस्कृति को बचाने के लिए अभियान चलाएंगे। हम कोशिश करेंगे कि जिनके पास उचित सत्यापन नहीं है वे इसे करवा लें। जिन लोगों के कारण स्थिति अस्थिर हो सकती है वे राज्य में प्रवेश न करें। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार को लेकर हमने एक फोन नंबर लांच किया है 1064 उसे हम प्रभावी रूप में काम में लेंगे सभी विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी प्रकार की भ्रष्टाचार की शिकायत हो तो उस पर तुरंत कार्रवाई की जाए। सीएम धामी ने कहा कि हमारा राज्य शांत प्रदेश है, यहां असामाजिक तत्वों के लिए कोई जगह नहीं है। Please follow and like us: Share Post Share Post navigation धार्मिक उन्माद फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई:धामी राहत:2930 पदों पर चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड करेगा भर्ती