विवाद: धार्मिक परिसर से बाहर न आए आवाज: सी.एम
लखनऊ: देश में लाउडस्पीकर विवाद इन दिनों चर्चाओं मे है। सभी धर्मों को अपनी पूचा अर्चना करने की आजादी है लेकिन आजादी का दुरूपयोग ही विवाद का कारण बनता है। पहले महाराष्ट्र फिर उत्तराखण्ड अब उत्तरप्रदेश इस विवाद की चपेट में है। आखिरकार राज्य की सरकारों को इस विवाद को थामने के लिए आगे आना पड़ा इसी कड़ी में उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सभी को अपनी धार्मिक विचारधारा के अनुसार अपनी उपासना पद्धति को मानने की स्वतंत्रता है माइक का प्रयोग किया जा सकता है,लेकिन यह सुनिश्चित हो कि माइक की आवाज धार्मिक परिसर से बाहर नहीं आनी चाहिए जिससे अन्य लोगों को कोई असुविधा नहीं होनी चाहिए।
इतना ही नहीं योगी के आदेश में कहा गया है कि नए स्थलों पर माइक लगाने की अनुमति न दें। आपको बता दे कि दिल्ली के जहांगीरपुरी में घटना के बाद यूपी को अलर्ट किया गया है योगी सरकार ने बिना अनुमति के धार्मिक जुलूस या शोभा यात्रा के साथ ही माइक की आवाज को परिसर तक ही रखने का आदेश दिया है।
सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि आने वाले दिनों में कई महत्वपूर्ण धार्मिक पर्व.त्योहार हैं। रमजान का महीना चल रहा है ईद का त्योहार और अक्षय तृतीया एक ही दिन होना संभावित है। ऐसे में वर्तमान परिवेश को देखते हुए पुलिस को अतिरिक्त संवेदनशील रहना होगा। थानाध्यक्ष से लेकर एडीजी तक अगले 24 घंटे के भीतर अपने.अपने क्षेत्र के धर्मगुरुओं, समाज के अन्य प्रतिष्ठित जनों के साथ सतत संवाद बनाएं।
इस व्यवस्था का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए। संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाए। ड्रोन का उपयोग कर स्थिति पर नजर रखें। हर दिन सायंकाल पुलिस बल फुट पेट्रोलिंग जरूर करे। पीआरवी 112 एक्टिव रहे।
More Stories
रील का रईसजादा और बेगुनाह की मौत: दिल्ली के द्वारका में रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना।
देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर रफ़्तार और रील के जानलेवा शौक ने एक हंसते-खेलते परिवार को कभी...
Gold vs Silver: सोने के मुकाबले चांदी ज्यादा टूटी, ₹3200 प्रति किलो की राहत।
भारतीय सर्राफा बाजार और मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज यानी मंगलवार, 17 फरवरी 2026 को सोने और चांदी की...
Explainer: क्यों गिर रहे हैं IT शेयर? क्या AI वाकई छीन लेगा सॉफ्टवेयर कंपनियों की ‘प्राइसिंग पावर’?
भारतीय शेयर बाजार के लिए बुधवार का दिन किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा। आईटी सेक्टर (IT Sector) में...
जम्मू-कश्मीर: खन्नीटॉप में सेना की बस खाई में गिरने से मचा हड़कंप, 17 जवान थे सवार।
केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले से आज एक हृदयविदारक खबर सामने आई है। यहाँ के खन्नीटॉप इलाके में...
क्या टाटा की एयर इंडिया को मिला था ‘खराब’ विमान? बोइंग 787 की क्वालिटी और इंजीनियरिंग पर उठे गंभीर सवाल।
पिछले साल 12 जून 2025 को अहमदाबाद से लंदन जा रहे एयर इंडिया के बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान हादसे ने...
जम्मू-कश्मीर के चतरू में ‘ऑपरेशन त्राशी-1’ जारी, जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों की घेराबंदी तेज।
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के दुर्गम पहाड़ी क्षेत्रों में भारतीय सेना ने पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के एक...

Average Rating