बारिश ने दिल्ली-एनसीआर को दी गर्मी से मुक्ति
दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में बुधवार बारिश हुई। जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। सुबह-सुबह बारिश से मौसम सुहाना बन गया। इससे पहले मंगलवार को जहां कई इलाकों में हल्की बारिश देखी गई थी, वहीं उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया था। मौसम विभाग ने बुधवार और गुरुवार को दिल्ली-एनसीआर के अलग-अलग इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान जताया है।
दिल्ली के अक्षरधाम समेत अलग-अलग इलाकों में बारिश हुई है। जिससे सड़कें लबालब हो गईं। बारिश से जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई, सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। मौसम विभाग ने बुधवार के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। इससे अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।
मंगलवार को सुबह से ही आसमान में हल्के बादल छाए रहे। इसके बाद बारिश का दौर शुरू हुआ। वहीं, मयूर विहार में 8.5, पालम में 6.6, पूसा में 6.0, पीतमपुरा में 3.5, आया नगर में 0.7 एमएम, लोदी रोड व रिज में बारिश ट्रेस की गई। मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं, न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जोकि सामान्य है। वहीं, शाम को भी तेज हवा चली। इससे तापमान में कमी देखने को मिली। नमी का स्तर 95 से 65 फीसदी रहा।
मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को आया नगर सर्वाधिक गर्म इलाका रहा। यहां अधिकतम 35.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं, पालम व लोधी रोड में 35, रिज में 33.8 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया। सबसे कम न्यूनतम तापमान रिज में 22.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
More Stories
NEET रिजल्ट विवाद में सुप्रीम कोर्ट से छात्रों को राहत के संकेत
नीट (NEET) परीक्षा में शामिल हुए छह छात्रों ने अपनी ओएमआर (OMR) शीट में कथित गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए...
टर्बुलेंस के बाद मेडिकल टीम ने संभाला मोर्चा
फुकेत से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI2379 मंगलवार सुबह लैंडिंग से पहले अचानक तेज़ टर्बुलेंस की चपेट...
कांग्रेस ने जारी किया ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम का पोस्टर
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ सांसद राहुल गांधी 8 अगस्त को प्रयागराज में छात्रों के साथ एक...
सोशल मीडिया पर कंगना रनौत का वीडियो तेजी से वायरल
बॉलीवुड अभिनेत्री और मंडी से भाजपा सांसद कंगना रनौत ने एक बार फिर अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए धर्म,...
विधान भवन के बाहर सपा का प्रदर्शन, लगाए सरकार विरोधी नारे
उत्तर प्रदेश विधानमंडल के मानसून सत्र की शुरुआत से पहले सोमवार को राजधानी लखनऊ में राजनीतिक माहौल गर्म हो गया।...
वैश्विक बाजार में तेल सस्ता, भारत में ईंधन की कीमतें स्थिर
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है। ग्लोबल मार्केट में ब्रेंट...

Average Rating