रुड़की हाईवे पर एक तेज रफ्तार कार ने एक युवक को कुचल दिया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने कार सवार एक युवक को पकड़ लिया। जबकि मौके से पांच फरार हो गए। सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि खंजरपुर निवासी अभिषेक (26) बाइक से घर से काम के लिए निकला था। जैसे ही वह हाईवे के सामने पहुंचा तो सामने से आ रही तेज रफ्तार एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह हाईवे पर गिर गया। इस दौरान कार ने अभिषेक को कुचल दिया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा होता देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कार सवार एक युवक को पकड़ लिया। जबकि पांच युवक मौके से फरार हो गए। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि कार सवार युवक नशे की हालत में थे। हिरासत में लिए युवक का मेडिकल कराया गया है। जबकि पांच अन्य युवकों की तलाश की जा रही है। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाए Please follow and like us: Share Post Share Post navigation उत्तरकाशी: आर्च पुल के पास बीच भागीरथी नदी में फंसे 2 व्यक्तियों की जान बचाई गई सर्वोच्च न्यायालय ने यूपी सरकार के फैसले पर रोक लगाते हुए कहा, मालिकों और कर्मचारियों के नाम लिखने के लिए खाद्य विक्रेताओं को मजबूर नहीं किया जाएगा