उत्तराखंड उपचुनाव, भाजपा ने स्टार प्रचारकों को उतारा मैदान में , जोशीमठ में प्रचार की जीत
उत्तराखंड में उपचुनाव प्रचार के लिए भाजपा ने अपने प्रचार में स्टार प्रचारकों को झोंक दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को जोशीमठ के तपोवन व उर्गम में भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र भंडारी के पक्ष में प्रचार किया।
उन्होंने जनता से भंडारी के पक्ष में वोट की अपील की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड पहला राज्य है जहां समान नागरिक संहिता कानून लागू किया गया है। बेरोजगारों के साथ हो रहे छलावे को देखते हुए नकल विरोधी कानून बनाया, जिसके बाद से 15 हजार से अधिक नियुक्तियां पारदर्शी तरीके से की गई।
सीएम ने जनता से अपील की कि पार्टी प्रत्याशी को विजयी बनाएं, जिससे इस क्षेत्र का विकास तेजी से हो सके। इससे पहले वे ढाक में बने नवनिर्मित राम मंदिर में चल रही प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट, गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी, शिक्षा मंत्री डॉ. धनसिंह रावत, भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र भंडारी, भगवती प्रसाद नंबूरी, किशोर पंवार आदि मौजूद रहे।
More Stories
मसूरी में पहाड़ टूटकर सरकारी क्वार्टर पर गिरा, कमरे में मौजूद परिवार ने बचाई जान
मसूरी:- पहाड़ों की रानी मसूरी में लगातार हो रही बारिश के बीच बुधवार सुबह बड़ा हादसा टल गया। एसडीएम कार्यालय...
Headmaster Regularization Uttarakhand: शिक्षा निदेशालय ने CEO से मांगे स्थायीकरण के प्रस्ताव
देहरादून:- उत्तराखंड के राजकीय हाईस्कूलों में तैनात प्रधानाध्यापकों के स्थायीकरण का मामला लंबे समय से लंबित है। करीब पांच साल...
देहरादून में डेंगू को लेकर अलर्ट, जानिए कैसे करें बचाव और बच्चों में क्या हैं लक्षण
देहरादून:- उत्तराखंड में मानसून के सक्रिय रहने के बीच देहरादून में डेंगू के मामले भी सामने आ रहे हैं। बारिश...
संभल में पप्पू यादव के खिलाफ नारेबाजी, पुतला दहन के बाद पुलिस और प्रदर्शनकारियों में झड़प
संभल:- कोतवाली क्षेत्र के शंकर इंटर कॉलेज चौराहे पर मंगलवार को बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद (VHP) के कार्यकर्ताओं...
कांडा में गुलदार का हमला, कमला देवी की मौत; पति ने चीख सुनकर देखा तो मचा हड़कंप
बागेश्वर:- उत्तराखंड के बागेश्वर जिले की कांडा तहसील में गुलदार के हमले से एक 48 वर्षीय महिला की मौत हो...
श्रीनगर गढ़वाल: चौरास झूला पुल के पास किराये के कमरे में मिला छात्र का शव
श्रीनगर गढ़वाल:- श्रीनगर के घसिया महादेव क्षेत्र में मंगलवार को एक छात्र की मौत का मामला सामने आने के बाद...

Average Rating