भारी बारिश के बाद मसूरी की गलियां बनीं नदियां, दुकानों में पानी का प्रवाह
उत्तराखंड में बारिश का सिलसिला जारी है। मूसलाधार बारिश से मसूरी शहर में जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। बारिश के बाद भट्टाफॉल उफान पर आ गया और अपने रौद्र रूप में दिखाई दिया। इससे आसपास की 10 दुकानों में पानी के साथ मलबा घुस गया। एक लॉकर दुकान को नुकसान हुआ है।
मंगलवार को मसूरी में हुई भारी बारिश के चलते बाद भट्टाफॉल पूरी तरह से उफान पर रहा। इससे आसपास के क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल हो गया। भट्टा-क्यारकुली की प्रधान कौशल्या रावत ने बताया कि मलबा आने से दो दुकानों में अधिक नुकसान हुआ है। दुकानदार संदीप रावत ने बताया कि दुकानों के बाहर रखे लोहे के बैंच, कुर्सी, मेज सहित अन्य सामान बह गया। तीन कच्ची दुकानें भी पानी के साथ बह गईं। वहीं, आंकड़ों पर नजर डाले तो अकेले देहरादून शहर में 104.3 एमएम बारिश हुई, जो सामान्य से कई गुना अधिक है। मानसून शुरू होने के चार दिन बाद यह पहला मौका है जब पूरे जिले भर में एक साथ तेज बारिश हुई।
वहीं, प्रदेश के कई हिस्सों में कल भी भारी से भारी बारिश होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने कुमाऊं के कुछ जिलों में भारी बारिश का रेड और गढ़वाल के कुछ जिलों में तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार नैनीताल, बागेश्वर, चंपावत, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में तेज गर्जन के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जबकि देहरादून समेत पौड़ी, टिहरी और हरिद्वार जिले में कहीं-कहीं बिजली चमकने के साथ तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
More Stories
मसूरी में पहाड़ टूटकर सरकारी क्वार्टर पर गिरा, कमरे में मौजूद परिवार ने बचाई जान
मसूरी:- पहाड़ों की रानी मसूरी में लगातार हो रही बारिश के बीच बुधवार सुबह बड़ा हादसा टल गया। एसडीएम कार्यालय...
Headmaster Regularization Uttarakhand: शिक्षा निदेशालय ने CEO से मांगे स्थायीकरण के प्रस्ताव
देहरादून:- उत्तराखंड के राजकीय हाईस्कूलों में तैनात प्रधानाध्यापकों के स्थायीकरण का मामला लंबे समय से लंबित है। करीब पांच साल...
देहरादून में डेंगू को लेकर अलर्ट, जानिए कैसे करें बचाव और बच्चों में क्या हैं लक्षण
देहरादून:- उत्तराखंड में मानसून के सक्रिय रहने के बीच देहरादून में डेंगू के मामले भी सामने आ रहे हैं। बारिश...
संभल में पप्पू यादव के खिलाफ नारेबाजी, पुतला दहन के बाद पुलिस और प्रदर्शनकारियों में झड़प
संभल:- कोतवाली क्षेत्र के शंकर इंटर कॉलेज चौराहे पर मंगलवार को बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद (VHP) के कार्यकर्ताओं...
कांडा में गुलदार का हमला, कमला देवी की मौत; पति ने चीख सुनकर देखा तो मचा हड़कंप
बागेश्वर:- उत्तराखंड के बागेश्वर जिले की कांडा तहसील में गुलदार के हमले से एक 48 वर्षीय महिला की मौत हो...
श्रीनगर गढ़वाल: चौरास झूला पुल के पास किराये के कमरे में मिला छात्र का शव
श्रीनगर गढ़वाल:- श्रीनगर के घसिया महादेव क्षेत्र में मंगलवार को एक छात्र की मौत का मामला सामने आने के बाद...

Average Rating