महिला का सड़ा गला शव गेस्ट हाउस के दीवानसे बरामद
देहरादून: राजधानी देहरादून के राजपुर थाना क्षेत्र के अर्न्तगत एक गेस्ट हाउस के कमरे से पुलिस ने एक महिला का सड़ा.गला शव बरामद किया गया। हैरान कर देने वाली बात ये है कि पुलिस जांच में यह मामला लगभग ढाई महीने पुराना है लेकिन इतने समय से महिला का शव दीवान में रखा रहा और किसी को दुर्गंध भी नहीं लगी। जानकारी के मुताबिक देहरादून के राजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाले कपूर गेस्ट हाउस में आज गुरुवार सुबह पुलिस को महिला के हत्या की खबर मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब कमरे का दरवाजा खोला तो अन्दर से तेज़ दुर्गंध आ रही थी।
महिला का शव दीवान बॉक्स में सड़ा.गला हुआ मिला। हैरानी की बात यह है कि महिला का शव करीब दो से ढाई महीने पुराना बताया जा रहा है और इस दौरान किसी को इसकी भनक भी नहीं लगी।बताया जा रहा है कि दोनों पश्चिम बंगाल के निवासी हैं और महिला का पति जनवरी में उसे छोड़कर अपने घर बंगाल चला गया था और फिर वापस नहीं लौटा। मौके पर एसओ राजपुर, सीओ डालनवाला, एसपी सिटी देहरादून तथा फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर कार्यवाही शुरू कर दी है। साथ ही गेस्ट हाउस मालिक से पुछताछ की जा रही है। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
More Stories
धारी देवी मंदिर न्यूज़: उफनती नदी में कूदा बोट ऑपरेटर, रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो आया सामने।
उत्तराखंड के प्रसिद्ध सिद्धपीठ धारी देवी मंदिर के समीप अलकनंदा नदी के शांत जल में शुक्रवार को अफरा-तफरी मच गई।...
बदलेगा त्रिवेणी घाट का स्वरूप: कुंभ 2026 के लिए उत्तराखंड सरकार का मेगा प्रोजेक्ट।
आगामी कुंभ मेले के भव्य आयोजन और ऋषिकेश को अंतरराष्ट्रीय स्तर का धार्मिक पर्यटन केंद्र बनाने की दिशा में सरकार...
वर्दी का अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा: शुक्रवार सुबह देहरादून पुलिस लाइन में दिखा एसएसपी का सख्त रूप।
देहरादून: राजधानी देहरादून की पुलिसिंग में शुक्रवार की सुबह अनुशासन और चुस्ती-फुर्ती का एक अनूठा उदाहरण देखने को मिला। वरिष्ठ...
उत्तराखंड में ड्रग डिटेक्शन किट का बढ़ेगा उपयोग, एसटीएफ और शिक्षण संस्थानों में होगा समन्वय।
उत्तराखंड को ड्रग्स फ्री बनाने के संकल्प के साथ मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने सचिवालय में एक हाई-प्रोफाइल कार्यशाला की...
मिशन बजट 2026: पौड़ी की जनता से मिले CM धामी, विरोध के बावजूद संवाद जारी।
पौड़ी गढ़वाल: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज यानी 20 फरवरी 2026 को एक दिवसीय दौरे पर पौड़ी पहुंचे। रांसी मैदान...
उत्तराखंड बैंकिंग क्राइसिस: ₹124 करोड़ की जमा राशि पर मंडराया खतरा, जनता में आक्रोश।
देहरादून: उत्तराखंड के बैंकिंग क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब देहरादून अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक के गहरे वित्तीय संकट...

Average Rating