लखनऊ: एक तरफ जहां लाउडस्पीकर पर अजान के साथ हनुमान चालीसा पढ़ने जैसी बातों से विवाद बनता जा रहा है, वहीं सौहार्द और आपसी भाईचारे की मिसाल कायम करते हुए उत्तरप्रदेश के उपमुख्यमंत्री ने मिसाल कायम की है। आपको बता दें कि यूपी के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे और अपना भाषण दे रहे थे कि तभी उन्हें अजान की आवाज सुनाई पड़ी। अजान की आवाज सुनते ही उन्होंने बीच में ही भाषण रोक दिया और अजान पूरी हो जाने के बाद संबोधन को आगे बढ़ाया।ये तब है जब देश में अजान और लाउडस्पीकर पर विवाद हो रहा है। उप मुख्ममंत्री ब्रजेश पाठक का यह व्यवहार लोगों की तारीफें बटोर रहा है। जैसा कि मालूम हो कि उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर लखनऊ के इंदिरा नगर में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे। इस दौरान भाषण देते समय उन्होंने अजान की आवाज सुनी तो अपना भाषण रोक दिया और अजान पूरी हो जाने के बाद ही बाकी का भाषण दिया। एक भाजपा समर्थक ने इसका वीडियो बना लिया जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर लोगों ने कहा कि यह एक अच्छी पहल है। खासकर तब जब देश में अजान और लाउडस्पीकर के मुद्दे पर बवाल हो रहा है। महाराष्ट्र में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने चेतावनी दी है कि तीन मई तक मस्जिदों में लगे लाउडस्पीकर बंद हो जाने चाहिए नहीं तो उनके कार्यकर्ता लाउडस्पीकर लगाकर हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे।उधर बनारस में अजान की तर्ज पर दिन में पांच बार हनुमान चालीसा करने का एलान किया गया है। Please follow and like us: Share Post Share Post navigation अजान के वक्त हनुमान चालीसा का पाठ,लगे लाउडस्पीकर पोइला बैसाख और विशु पर पीएम की लोगों को बधाई