योग दिवस पर धामी ने आदि कैलाश में किया योग, प्रकृति को जोड़ा महसूस
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज आदि कैलाश में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रतिभाग किया। सीएम धामी ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों के साथ योग किया। इस दौरान शांत वातावरण में योग करते हुए सीएम धामी प्रसन्न नजर आए। उन्होंने अपने योग अभ्यास के जरिए यह संदेश दिया कि योग ना सिर्फ शरीर और मन को स्वस्थ रखता है, बल्कि यह हमें प्रकृति से जोड़ता है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। जारी संदेश में कहा, योग हमारी प्राचीन विरासत का बहुमूल्य उपहार है, जो मनुष्य की मानसिक और शारीरिक शक्ति में वृद्धि और आध्यात्मिक ऊर्जा बढ़ाने में सहायता करता है।
कहा, नियमित योग अभ्यास तनाव कम करने, जीवन को संतुलित बनाए रखने तथा असंभव लक्ष्य को पाने में विशेष भूमिका निभाता है। कहा, शरीर और मन दोनों को सेहतमंद बनाए रखने के लिए नियमित रूप से दिनचर्या में योगासनों को शामिल करके लाभ प्राप्त किया जा सकता है। योग से जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आते हैं। योग का अभ्यास शरीर, श्वास और मन को जोड़ता है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सोच के कारण आज योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिलना देशवासियों के लिए गर्व की बात है। उनके सार्थक प्रयासों से आज योग जन जन तक पहुंचा है। कहा, पीएम मोदी के तीसरे कार्यकाल में इस वर्ष 10 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन 21 जून 2024 को स्वयं एवं समाज के लिए योग सूत्र के साथ किया जा रहा है।
More Stories
महेंद्रा क्लब के पास भीषण हादसा: दिल्ली के ड्राइवर समेत 5 लोग अस्पताल में भर्ती।
अल्मोड़ा: उत्तराखंड के पर्वतीय मार्गों पर सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अल्मोड़ा-ताकुला मोटर मार्ग...
रिश्तों पर लगा कलंक: रुद्रपुर में देवर की साजिश से हुआ महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म।
रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर): रुद्रपुर के बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला पर्दाफाश किया है। एसएसपी अजय...
एक्सप्रेसवे पर नफरत के ‘निशान’: पुलिस ने शुरू की आरोपियों की तलाश, CCTV खंगाले गए।
दिल्ली और देहरादून के बीच सफर को आसान बनाने वाले नवनिर्मित एक्सप्रेसवे पर एक बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और विवादित मामला सामने...
पिटकुल एमडी की कुर्सी पर मंडराया संकट, सामाजिक संगठनों ने बढ़ाया दबाव, कोर्ट ने जारी किया नोटिस।
उत्तराखंड पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन (पिटकुल) के प्रबंध निदेशक को हटाने के मामले में नैनीताल हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपना लिया...
रिश्ता टूटने का बदला! सितारगंज में युवती को डराने पहुंचे सिरफिरे प्रेमी की पुलिस ने उतारी हेकड़ी।
उत्तराखंड के सितारगंज में बाजार गई दो बहनों के साथ सरेराह छेड़खानी और जान से मारने की धमकी देने का...
उत्तराखंड ऊर्जा निगम भर्ती अपडेट: एमडी पद के लिए तकनीकी बैकग्राउंड की अनिवार्यता खत्म।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई हालिया कैबिनेट बैठक में राज्य के ऊर्जा क्षेत्र से जुड़ा एक अत्यंत...

Average Rating