दिल्ली से पिथौरागढ़ तक: विमान सेवा का इंतजार
हल्द्वानी: पिथौरागढ़ से दिल्ली 42 सीटर विमान सेवा का औपचारिक शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 13 मार्च को कर चुके हैं. उसके बावजूद भी अभी तक पिथौरागढ़-दिल्ली 42 सीटर विमान सेवा का संचालन शुरू नहीं हो पाया है. विमान सेवा शुरू करने के लिए पिथौरागढ़ भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष गिरीश जोशी ने सीएम पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर विमान सेवा शुरू करने की मांग की है. विमान सेवा शुरू नहीं होने से सीमांत के लोगों में नाराजगी है. उन्होंने सरकार से शीघ्र विमान सेवा शुरू करने की मांग की है.
पिथौरागढ़ नैनी सैनी हवाई अड्डे और दिल्ली के लिए 42 सीटर विमान सेवा का शुभारंभ सीएम पुष्कर सिंह धामी ने 13 मार्च को किया था. हवाई अड्डे में विमान की ट्रायल लैंडिंग भी सफल रही थी. लोगों का कहना है कि विमान सेवा का औपचारिक शुभारंभ होने के बाद सेवा शुरू होने की उम्मीद थी. लेकिन 3 महीने होने जा रहे हैं अभी तक विमान सेवा शुरू नहीं हो पाई है. स्थानीय लोगों का कहना है कि वर्तमान में आदि कैलाश और ओम पर्वत यात्रा चल रही है. इसके अलावा सीमांत जनपद पिथौरागढ़ के भारी संख्या में प्रवासी उत्तराखंड भी दिल्ली में रहते हैं दिल्ली सहित कई अन्य राज्यों से आने वाले पर्यटकों को पिथौरागढ़ आने के लिए वाहन का प्रयोग करना पड़ रहा है इस कारण उन्हें दिक्कतें हो रही हैं.
लोगों का कहना है कि दिल्ली से पिथौरागढ़ विमान सेवा शुरू हो जाती तो सीमांत क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियां बढ़ती. बीते दिन भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी ने सीएम पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की. उन्होंने सीएम से पिथौरागढ़ नैनी सैनी हवाई अड्डे से दिल्ली-पिथौरागढ़ 42 सीटर विमान सेवा शुरू करने की मांग की. गिरीश जोशी का कहना है कि दिल्ली से पिथौरागढ़ विमान सेवा शुरू हो जाने से सबसे अधिक आदि कैलाश और ओम पर्वत दर्शन के लिए आने वाले यात्रियों को फायदा मिलेगा. विमान सेवा शुरू होने से यात्रियों की संख्या में भी वृद्धि होगी.
More Stories
महेंद्रा क्लब के पास भीषण हादसा: दिल्ली के ड्राइवर समेत 5 लोग अस्पताल में भर्ती।
अल्मोड़ा: उत्तराखंड के पर्वतीय मार्गों पर सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अल्मोड़ा-ताकुला मोटर मार्ग...
रिश्तों पर लगा कलंक: रुद्रपुर में देवर की साजिश से हुआ महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म।
रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर): रुद्रपुर के बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला पर्दाफाश किया है। एसएसपी अजय...
एक्सप्रेसवे पर नफरत के ‘निशान’: पुलिस ने शुरू की आरोपियों की तलाश, CCTV खंगाले गए।
दिल्ली और देहरादून के बीच सफर को आसान बनाने वाले नवनिर्मित एक्सप्रेसवे पर एक बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और विवादित मामला सामने...
पिटकुल एमडी की कुर्सी पर मंडराया संकट, सामाजिक संगठनों ने बढ़ाया दबाव, कोर्ट ने जारी किया नोटिस।
उत्तराखंड पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन (पिटकुल) के प्रबंध निदेशक को हटाने के मामले में नैनीताल हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपना लिया...
रिश्ता टूटने का बदला! सितारगंज में युवती को डराने पहुंचे सिरफिरे प्रेमी की पुलिस ने उतारी हेकड़ी।
उत्तराखंड के सितारगंज में बाजार गई दो बहनों के साथ सरेराह छेड़खानी और जान से मारने की धमकी देने का...
उत्तराखंड ऊर्जा निगम भर्ती अपडेट: एमडी पद के लिए तकनीकी बैकग्राउंड की अनिवार्यता खत्म।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई हालिया कैबिनेट बैठक में राज्य के ऊर्जा क्षेत्र से जुड़ा एक अत्यंत...

Average Rating