प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा का बयान, आर्य समाज की स्थापना कांग्रेस के समय हुई, भाजपा को समय की याद दिलाया
देहरादून:- उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के कांग्रेस पार्टी को सनातन धर्म के विरुद्ध बताने वाले बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं। भाजपा हिंदू धर्म की आड़ में लोगों की भावनाएं भड़का रही है।
प्रदेश अध्यक्ष माहरा ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूल रहे हैं कि भारत में आर्य समाज की स्थापना कांग्रेस के समय हुई थी। विश्व प्रसिद्ध सोमनाथ मंदिर का जीर्णोद्धार कांग्रेस शासन में हुआ था। भाजपा जिस राम मंदिर निर्माण का श्रेय स्वयं ले रही है, उसका ताला भी स्व. राजीव गांधी के कार्यकाल में खुलवाया गया था। यही नहीं, केदारनाथ में आई भीषण आपदा के बाद जब भाजपा के नेता देश-विदेश में दुष्प्रचार कर रहे थे कि उत्तराखंड की चारधाम यात्रा सुगम नहीं है, तब कांग्रेस सरकार ने एक वर्ष के कार्यकाल में ही श्रीकेदारनाथ की सुगम यात्रा शुरू करने में कामयाबी हासिल की थी।
उन्होंने कहा कि भाजपा केवल राजनैतिक स्वार्थ के लिए हिंदू धर्म की आड़ में लोगों की भावनाएं भड़का कर चुनावी लाभ लेना चाहती है। लोकसभा चुनाव में भी भाजपा नेता लोगों की भावनाओं से खिलवाड़ कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जहां तक रही चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं की बात तो चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं पहले दिन से ही चरमराई हुई है। तीर्थयात्रियों को सरकारी अव्यवस्थाओं से दो-चार होना पड़ रहा है।
More Stories
उत्तराखंड शिक्षक भर्ती विवाद: 15 अगस्त से पहले 150 शिक्षकों से होगी पूछताछ
देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी शिक्षक भर्ती से जुड़ा एक अहम मामला सामने आया है। हाईकोर्ट के निर्देशों के बाद शिक्षा...
चमोली में नाबालिग से यौन उत्पीड़न का मामला, आरोपी सलाखों के पीछे
चमोली: उत्तराखंड के चमोली जिले के नंदानगर क्षेत्र से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। एक नाबालिग किशोरी के...
2036 ओलंपिक मेजबानी के संकल्प के साथ हरिद्वार से निकलेगी रेखा आर्या की विशेष कांवड़ यात्रा
देहरादून/हरिद्वार:- उत्तराखंड की खेल मंत्री रेखा आर्या ने भारत को वर्ष 2036 ओलंपिक खेलों की मेजबानी दिलाने के संकल्प के...
किच्छा में आयुर्वेद संस्थान बनने से मेडिकल टूरिज्म को मिलेगा नया आयाम
देहरादून/ऊधम सिंह नगर:- उत्तराखंड सरकार कुमाऊं मंडल में स्वास्थ्य और आयुष क्षेत्र को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम...
रुद्रप्रयाग हादसा: नदी में गिरे श्रद्धालु को स्थानीय लोगों ने बचाया, हायर सेंटर किया जाएगा रेफर
रुद्रप्रयाग:- द्वितीय केदार भगवान मध्यमहेश्वर धाम की यात्रा के दौरान सोमवार को गौण्डार गांव के पास एक गंभीर हादसा हो...
हरिद्वार कांवड़ यात्रा में 76 लाख श्रद्धालु पहुंचे, सुरक्षा व्यवस्था का IG STF ने लिया जायजा
हरिद्वार:- कांवड़ यात्रा 2026 अपने अंतिम और सबसे व्यस्त चरण में पहुंच चुकी है। अब तक 76 लाख से अधिक...

Average Rating