जौनपुर में मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री की जनसभा. भाजपा के प्रत्याशियों को मिलेगा अभिवादन
जौनपुर (उत्तर प्रदेश):- दो लोकसभा संसदीय क्षेत्र में आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक जौनपुर आ रहे हैं। यहां पर उनके द्वारा भाजपा के प्रत्याशियों के लिए जनसभा को सम्बोधित किया जाएगा।
बदलापुर क्षेत्र के सरोखनपुर के पास सल्तनत बहादुर इंटर कालेज के मैदान में दोपहर 12 बजे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे। यहां पर वे लोकसभा सदर के भाजपा प्रत्याशी कृपा शंकर सिंह के पक्ष में युवा मोर्चा के तत्वावधान में आयोजित जनसभा को संबोधित कर कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आगमन को लेकर पार्टी के पदाधिकारी व जिला प्रशासन तैयारी पूरी कर ली है।
वहीं मछलीशहर संसदीय क्षेत्र के बरसठी के सरसरा माठी गांव में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक 12 बजकर 40 मिनट पर पहुंचकर भाजपा प्रत्याशी बीपी सरोज के पक्ष में जनसभा को संबोधित करेंगे। जिलाध्यक्ष रामविलास पाल ने कहा कि तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। भाजपा के पदाधिकारियों सहित प्रशासन उपमुख्यमंत्री आगमन को लेकर आज सुबह से ही जनसभा स्थल पर डटा हुआ है।
More Stories
मसूरी में पहाड़ टूटकर सरकारी क्वार्टर पर गिरा, कमरे में मौजूद परिवार ने बचाई जान
मसूरी:- पहाड़ों की रानी मसूरी में लगातार हो रही बारिश के बीच बुधवार सुबह बड़ा हादसा टल गया। एसडीएम कार्यालय...
Headmaster Regularization Uttarakhand: शिक्षा निदेशालय ने CEO से मांगे स्थायीकरण के प्रस्ताव
देहरादून:- उत्तराखंड के राजकीय हाईस्कूलों में तैनात प्रधानाध्यापकों के स्थायीकरण का मामला लंबे समय से लंबित है। करीब पांच साल...
देहरादून में डेंगू को लेकर अलर्ट, जानिए कैसे करें बचाव और बच्चों में क्या हैं लक्षण
देहरादून:- उत्तराखंड में मानसून के सक्रिय रहने के बीच देहरादून में डेंगू के मामले भी सामने आ रहे हैं। बारिश...
संभल में पप्पू यादव के खिलाफ नारेबाजी, पुतला दहन के बाद पुलिस और प्रदर्शनकारियों में झड़प
संभल:- कोतवाली क्षेत्र के शंकर इंटर कॉलेज चौराहे पर मंगलवार को बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद (VHP) के कार्यकर्ताओं...
कांडा में गुलदार का हमला, कमला देवी की मौत; पति ने चीख सुनकर देखा तो मचा हड़कंप
बागेश्वर:- उत्तराखंड के बागेश्वर जिले की कांडा तहसील में गुलदार के हमले से एक 48 वर्षीय महिला की मौत हो...
श्रीनगर गढ़वाल: चौरास झूला पुल के पास किराये के कमरे में मिला छात्र का शव
श्रीनगर गढ़वाल:- श्रीनगर के घसिया महादेव क्षेत्र में मंगलवार को एक छात्र की मौत का मामला सामने आने के बाद...

Average Rating