‘अपणि सरकार’ पोर्टल बना जनता की पहली पसंद - Uttarakhand Samachar

देहरादून: तकरीबन नौ महीने पहले उत्तराखण्ड सरकार ने ‘अपणि सरकार’ पोर्टल की शुरुआत करी थी। इस पोर्टल में अलग विभागों की 71 सेवाओं को जनता के लिए ऑनलाइन उपलब्ध किया गया था।
आपको बता दें कि अब विभिन्न विभागों से जुड़ी सेवाओं को ऑनलाइन करने वाला ‘अपणि सरकार’ पोर्टल पर्वतीय क्षेत्रों में लोगों को खूब भा रहा है। परिवार रजिस्टर की नकल से लेकर तमाम काम कराने के लिए लोगों को अब सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ रहे हैं।

इस पोर्टल में विभिन्न विभागों की 84 सेवाओं को जनता के लिए ऑनलाइन उपलब्ध किया गया था। वर्तमान में श्रम विभाग की 13 सेवाएं छोड़कर 71 सेवाओं का लाभ ऑनलाइन मिल रहा है।
श्रम विभाग की सेवाओं में कुछ संशोधन होने की वजह से विभाग उनका फ्रेमवर्क तैयार कर रहा है इस आधार पर ही इन सेवाओं को दोबारा ऑनलाइन किया जाएगा। सरकार का मकसद लोगों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने से बचाने के लिए घर बैठे ही सुविधा देना है।

गौरजलब है कि अपणि सरकार शुरू होने से लेकर अब तक छह लाख 62 हजार 206 आवेदन आए हैं जिनमें से पांच लाख 14 हजार 422 का निपटारा हो चुका है। खास बात यह है कि सेवायोजन निदेशालय पहले, पंचायती राज विभाग दूसरे और शहरी विकास निदेशालय तीसरे स्थान पर है। वहीं जिलावार देखें तो पौड़ी गढ़वाल इस पोर्टल से सुविधाओं का लाभ लेने में पहले नंबर पर है। इसके बाद रुद्रप्रयाग जिला है और तीसरे नंबर पर उत्तरकाशी जिला है। सेवाओं के नजरिए से देखें तो परिवार रजिस्टर की नकल सबसे ज्यादा लोगों ने निकाली है। दूसरे नंबर पर बेरोजगारी पंजीकरण का नवीनीकरण और तीसरे नंबर पर बेरोजगारी का पंजीकरण है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed