बनमीत नरूला के घर पर ईडी की छापेमारी, तरविंदर सिंह को किया गिरफ्तार
हल्द्वानी:- अमेरिका में प्रतिबंधित दवाइयां (ड्रग्स) बेचने व मनी लांड्रिंग के आरोपित बनमीत नरूला के घर प्रर्वतन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को रातभर तलाशी ली। शनिवार की सुबह पांच बजे यानी 24 घंटे बाद टीम वापस लौट गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार ईडी को कई महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले है। साथ ही बनमीत के एक परिवारिक सदस्य को गिरफ्तार भी किया गया है।
हल्द्वानी के तिकोनिया गुलाटी चिकन वाली गली में रहने वाले बनमीत नरूला अप्रैल 2019 में लंदन में गिरफ्तार हुआ था। मार्च 2023 में उसे अमेरिका प्रत्यर्पित किया गया। इसी साल जनवरी में उसने अपना जुर्म स्वीकार किया था। अमेरिका कोर्ट ने बनमीत को डार्क वेब में ड्रग्स बेचने के आरोप में पांच साल की सजा सुनाई है। वह जेल में बंद है। बनमीत से 150 मिलियन डालर जब्त करने का भी आरोप है। बता दें कि, बनमीत हल्द्वानी का रहने वाला है, इसलिए शुक्रवार की सुबह पांच बजे ईडी व देहरादून पुलिस हल्द्वानी पहुंची।
ईडी व देहरादून पुलिस ने बनमीत के घर की घेराबंदी कर तलाशी शुरू कर दी थी। बनमीत के परिवारजनों से रातभर पूछताछ रही। कई महत्वपूर्ण दस्तावेज की जांच की। बैंक में लेनदेन के मामले की जांच के लिए दस्तावेज कब्जे में लिए हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार शनिवार की सुबह पांच बजे ईडी की टीम हल्द्वानी से लौटी है। अपने साथ बनमीत के परिवार के तरविंदर सिंह को भी अपने साथ लेकर गई है।
More Stories
गुंडागर्दी पर जीरो टॉलरेंस: एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई।
उत्तराखंड के नैनीताल जनपद में गुंडागर्दी और अवैध हथियारों के खिलाफ एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. का कड़ा प्रहार जारी है।...
जमशेदपुर से देहरादून तक पुलिस का छापा, गैंगस्टर हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के करीब पुलिस।
राजधानी के सिल्वर सिटी इलाके में हुए सनसनीखेज गैंगस्टर विक्रम शर्मा हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में देहरादून पुलिस को पहली...
चारधाम यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी: देहरादून से मसूरी पहुंचना अब होगा और भी सुगम।
उत्तराखंड पर्यटन को वैश्विक मानचित्र पर नई पहचान दिलाने वाले देहरादून-मसूरी रोपवे प्रोजेक्ट से जुड़ी एक बड़ी और सुखद खबर...
सड़क सुरक्षा पर सवाल: विकासनगर की प्रधानाध्यापिका की मौत के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश।
सहसपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत शुक्रवार शाम को एक हृदयविदारक सड़क हादसा सामने आया है। हर्बटपुर और धर्मावाला के बीच...
उत्तराखंड न्यूज़: हाई कोर्ट ने केदारनाथ यात्रा के लिए डिप्लोमा इंजीनियरों की अपील को किया खारिज।
केदारनाथ धाम यात्रा के सफल और सुरक्षित संचालन को लेकर नैनीताल हाई कोर्ट ने एक अत्यंत महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है।...
धारी देवी मंदिर न्यूज़: उफनती नदी में कूदा बोट ऑपरेटर, रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो आया सामने।
उत्तराखंड के प्रसिद्ध सिद्धपीठ धारी देवी मंदिर के समीप अलकनंदा नदी के शांत जल में शुक्रवार को अफरा-तफरी मच गई।...

Average Rating