पीएम मोदी का अलीगढ़ में जबरदस्त निशाना, कांग्रेस के प्रतिक्रिया में आक्रामकता
देहरादून:- पीएम मोदी ने राजस्थान के बाद अलीगढ़ में जनसभा को संबोधित करते हुए ‘इंडिया’ गठबंधन पर जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा अब कांग्रेस की नजर कानून बदलकर हमारी माता बहनों की संपत्ति छीनने पर है, पीएम मोदी ने कहा इनकी नजर अब महिलाओं के मंगलसूत्र पर भी है। वहीं, प्रधानमंत्री मोदी के बयान के बाद कांग्रेस भी आक्रामक हो गई है, कांग्रेस ने पीएम मोदी के बयान पर प्रतिक्रिया दी है।
गढ़वाल लोकसभा सीट से कांग्रेस कैंडिडेट गणेश गोदियाल ने पीएम मोदी के बयान की कड़ी निंदा की है। गणेश गोदियाल ने कहा मंगलसूत्र को लेकर पीएम मोदी को इस तरह की हल्की बात नहीं करनी चाहिए, उन्होंने कहा 102 सीटों पर प्रथम चरण का चुनाव समाप्त हो चुका है। प्रथम चरण का मतदान होने के बाद सत्ताधारी दल के पांव की जमीन खिसक गई है, गणेश गोदियाल ने कहा पीएम अपने बयानों में मंगलसूत्र का जिक्र तो किया, मगर अपने 10 वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों की बात ना के बराबर की। उन्होंने इसे मंगलसूत्र की बात करके चुनाव हथियाने की कोशिश बताया है।
कांग्रेस नेता गणेश गोदियाल ने कहा इन 10 सालों में भाजपा की सरकार ने सोने की कीमतों को आम आदमी की पहुंच से दूर कर दिया है, 65 सालों में कांग्रेस शासन काल में सोना सस्ता हुआ करता था। कांग्रेस सरकार में सोने की कीमत 30 हजार रुपए प्रति तोला हुआ करती थी, भाजपा के सत्ता में आते ही सोने के दाम 75 हजार रुपये तोला हो गई। ऐसे में जिनको अपने बच्चों की शादी की चिंता है, उनको महंगा सोना होने की भी चिंताएं सता रही हैं। गणेश गोदियाल ने पीएम मोदी की टिप्पणियों को आड़े हाथों लेते हुए कहा देश की संपत्ति पर गठबंधन की नहीं बल्कि प्रधानमंत्री की नजर रही है। उन्होंने कहा इन 10 सालों में सार्वजनिक उपक्रमों को निजी हाथों में सौंप दिया गया है। गोदियाल ने कहा भारत के संसाधनों पर प्रधानमंत्री मोदी की नजर है, जिसका इस्तेमाल पीएम मोदी अपने कॉरपोरेट मित्रों के हितों को साधने के लिए करना चाहते हैं।
More Stories
महेंद्रा क्लब के पास भीषण हादसा: दिल्ली के ड्राइवर समेत 5 लोग अस्पताल में भर्ती।
अल्मोड़ा: उत्तराखंड के पर्वतीय मार्गों पर सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अल्मोड़ा-ताकुला मोटर मार्ग...
रिश्तों पर लगा कलंक: रुद्रपुर में देवर की साजिश से हुआ महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म।
रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर): रुद्रपुर के बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला पर्दाफाश किया है। एसएसपी अजय...
एक्सप्रेसवे पर नफरत के ‘निशान’: पुलिस ने शुरू की आरोपियों की तलाश, CCTV खंगाले गए।
दिल्ली और देहरादून के बीच सफर को आसान बनाने वाले नवनिर्मित एक्सप्रेसवे पर एक बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और विवादित मामला सामने...
पिटकुल एमडी की कुर्सी पर मंडराया संकट, सामाजिक संगठनों ने बढ़ाया दबाव, कोर्ट ने जारी किया नोटिस।
उत्तराखंड पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन (पिटकुल) के प्रबंध निदेशक को हटाने के मामले में नैनीताल हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपना लिया...
रिश्ता टूटने का बदला! सितारगंज में युवती को डराने पहुंचे सिरफिरे प्रेमी की पुलिस ने उतारी हेकड़ी।
उत्तराखंड के सितारगंज में बाजार गई दो बहनों के साथ सरेराह छेड़खानी और जान से मारने की धमकी देने का...
उत्तराखंड ऊर्जा निगम भर्ती अपडेट: एमडी पद के लिए तकनीकी बैकग्राउंड की अनिवार्यता खत्म।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई हालिया कैबिनेट बैठक में राज्य के ऊर्जा क्षेत्र से जुड़ा एक अत्यंत...

Average Rating