भाजपा के खिलाफ हरीश रावत का तंज, सवालों पर मांगा जवाब
उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत की सोशल मीडिया पर डाली एक पोस्ट की राजनीतिक गलियारों में चर्चा हो रही है। इस पोस्ट के जरिए हरीश रावत ने कुछ सवाल किए हैं और राज्य सरकार से इस पर जवाब मांगा है। उनका कहना है कि भाजपा के राज्य नेतृत्व को इन सवालों पर जवाब देना पड़ेगा।
सोशल मीडिया पर लिखी पोस्ट में कांग्रेस नेता हरीश रावत ने एक भ्रष्टाचार का जिक्र करते हुए सरकार पर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि यह एक अजीब प्रकार का भ्रष्टाचार है। मंडी परिषद के कामों में अंधा बाटे रेवड़ी अपनों को भर-भर दे और जो काम टेंडर के भी हैं, उन कामों को भी इस तरीके से मैनिपुलेट किया जा रहा है ताकि जो हकदार है उसको न मिले।
उन्होंने आगे लिखा कि केवल-केवल भाजपाई वह भी जो काम न करे केवल दाम अदा कर दे, उस भाजपाई को जो काम करके दाम कमाना चाहता है, वह भाजपाई भी तिरस्कृत है। खैर दूसरी पार्टी और कांग्रेस के लोगों का तो प्रश्न ही पैदा नहीं होता!
कहा कि क्या राज्य के अंदर व्यवसाय करने में भी कांग्रेस और भाजपा देखा जाएगा? क्या विपक्ष के लोगों से काम करने का हक छीन लिया जाएगा? इन सवालों का जवाब भाजपा के राज्य नेतृत्व को देना पड़ेगा।
More Stories
संतों ने दिया आशीर्वाद, 2036 ओलंपिक मेजबानी के लिए भारत के संकल्प को मिला समर्थन
हरिद्वार: भारत को वर्ष 2036 के ओलंपिक खेलों की मेजबानी दिलाने के संकल्प के साथ प्रस्तावित विशेष कांवड़ यात्रा को...
उच्च शिक्षा के विकास पर केंद्र-राज्य के बीच अहम बैठक, कई प्रस्तावों पर सकारात्मक संकेत
देहरादून/नई दिल्ली: उत्तराखंड के विद्यालयी शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने शुक्रवार को नई...
धामी कैबिनेट में आज स्वास्थ्य विभाग के प्रस्ताव पर भी मंथन, डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी
देहरादून:- उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को मंत्रिमंडल की अहम बैठक होने जा रही है।...
मसूरी, देहरादून, टिहरी समेत कई वन प्रभागों में नए DFO की तैनाती
देहरादून:- उत्तराखंड सरकार ने लंबे इंतजार के बाद भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारियों के तबादलों की सूची जारी कर दी...
पूर्व सैनिकों के साथ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, अग्निवीर योजना पर उठे सवाल
देहरादून:- अग्निवीर योजना के विरोध में कांग्रेस ने गुरुवार को देहरादून में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से लैंसडाउन...
SIR प्रक्रिया पर भाजपा का जवाब- किसी का वोट नहीं कट रहा, सिर्फ सत्यापन हो रहा
देहरादून:- उत्तराखंड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के दूसरे चरण में करीब 19.04 लाख मतदाताओं को नोटिस...

Average Rating