नहीं जा सकेंगे 65 साल से ऊपर के हज यात्री,सर्कुलर जारी

Read Time:2 Minute, 48 Second

65 साल से ऊपर के हज यात्रियों के लिए सुखद खबर नहीं है। अब एक नया सर्कुलर जारी करके सऊदी अरब सरकार ने 65 साल के ऊपर की उम्र वाले हज यात्रियों पर पाबंदी लगा दी है। ऐसे में हज पर जाने की ख्वाहिश रखने वाले बुजुर्गों की उम्मीदों को करारा झटका लगा है। आपको बता दें कि सऊदी अरब सरकार ने 65 साल से अधिक उम्र के हज यात्रियों पर रोक लगा दी है। ऐसे में प्रदेश से बुजुर्ग श्रेणी के करीब 300 से ज्यादा आवेदन निरस्त किए जा सकते हैं।

जानकारी के मुताबिक सऊदी अरब सरकार की तरफ से हज के लिए नई गाइडलाइन जारी होने के बाद हज कमेटी ऑफ इंडिया ने एक सर्कुलर जारी किया है। इसके मुताबिक 20 अप्रैल 2022 तक अधिकतम 65 वर्ष की उम्र पूरी कर रहे आवेदक ही हज यात्रा पर जा सकेंगे। नई गाइडलाइन के मुताबिक आवेदक की कोविड की आरटीपीसीआर रिपोर्ट निगेटिव होने पर ही वह हज यात्रा पर जा सकेगा। यह रिपोर्ट रवानगी से 72 घंटे पहले की ही मान्य होगी साथ ही वैक्सीन की दोनों डोज लगवाना भी जरूरी है तभी यात्रा पूरी होगी।

इस साल प्रदेश से 70 साल से ऊपर की बुजुर्ग श्रेणी में करीब 372 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
जैसा कि आपको मालूम है कि कोरोना संक्रमण काल में सऊदी हुकूमत ने दो साल से हजयात्रा पर पाबंदी लगा रखी थी। इन दो वर्षों में सिर्फ सऊदी अरब के स्थानीय लोग ही हजयात्रा में शामिल हो पाए। हिंदुस्तान के आजमीन आखिरी बार 2019 में हज यात्रा पर गए थे। हालांकि 2020 और 2021 में भी हज कमेटी ने आवेदन लिए थे लेकिन सऊदी हुकूमत ने हजयात्रा की अनुमति नहीं दी।

इस बार हज यात्रा के लिए सऊदी हुकूमत ने अनुमति दे दी है। लेकिन कुछ शर्तें भी लगाईं हैं।
हज आवेदनों की कम संख्या को देखते हुए नई गाइडलाइन में आवेदकों को एक और मौका दिया गया है लिहाजा हज पर जाने की तमन्ना रखने वाले हज यात्री अब 22 अप्रैल तक हज कमेटी की वेबसाइट पर ऑनलाइन अपना आवेदन कर सकते हैं।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *