धर्म परिवर्तन करना चाहते हैं एआईएमआईएम नेता - Uttarakhand Samachar

लखनऊ: अब फिर एक नई बहस और धार्मिक मुद्दे को जन्म मिलने वाला है। आपको वता दें कि उत्तर प्रदेश में एक मुस्लिम जोड़े ने हिंदू धर्म अपनाने की इच्छा जाहिर की है और इस मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मदद की गुहार भी लगाई है। असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम के पूर्व जिलाध्यक्ष ने अपनी पत्नी के साथ धर्म परिवर्तन की मांग की। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि इस संबंध में मुस्लिम धार्मिक नेताओं और संगठनों से कोई मदद या मार्गदर्शन नहीं मिला है।

मालूम हो कि कि इस मुस्लिम दंपति ने अपनी मर्जी और पसंद के धर्म में परिवर्तित होने में असमर्थ होने और हिंदू धर्म में विश्वास दिखाने के बारे में एक औपचारिक शिकायत दर्ज की है लेकिन इस संबध में मुस्लिम समुदाय की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक दंपति ने मुस्लिम धर्मगुरुओं और संगठनों से स्वैच्छिक धर्मांतरण के सिलसिले में मदद की गुहार लगाई थी लेकिन उनकी अभी तक किसी ने भी कोई मदद नहीं की है। ऐसे में उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से काफी उम्मीदें हैं।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *