लोकसभा चुनाव में प्रचार गरमाने के लिए भाजपा अगले हफ्ते भाजपा के स्टार प्रचारकों के दौरे तय
लोकसभा चुनाव में प्रचार गरमाने के लिए भाजपा अगले हफ्ते अपने स्टार प्रचारकों को झोंक देगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 12 अप्रैल को गोपेश्वर और अल्मोड़ा में चुनावी जनसभाएं करेंगे। इसी दिन उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी भी कैंट, धर्मपुर, गदरपुर और सितारगंज में प्रचार करेंगे। 12 को ही हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी प्रचार के लिए हरिद्वार आएंगे। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी 14 अप्रैल को उत्तरकाशी, ऋषिकेश और बागेश्वर में चुनावी जनसभाएं करेंगी।
उनसे पहले प्रचार करने के लिए सात व आठ अप्रैल को भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन आएंगे। वह हरिद्वार और नैनीताल संसदीय क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार करेंगे। हरिद्वार में अल्पसंख्यक वोटों को साधने के लिए पार्टी ने उनके भगवानपुर, झबरेड़ा, पिरान कलियर और मंगलौर विधानसभा क्षेत्रों में कार्यक्रम लगाए हैं।
इसके अलावा वह नैनीताल संसदीय क्षेत्र में जसपुर, काशीपुर, रुद्रपुर में प्रचार करेंगे। सात अप्रैल को मनजिंदर सिंह सिरसा बागेश्वर व नैनीताल में प्रचार करेंगे। आठ व अप्रैल को जनरल वीके सिंह टिहरी, पौड़ी, नैनीताल लोस सीट पर प्रचार करेंगे। उनकी मसूरी, कैंट, ढालवाला, अल्मोड़ा में जनसभाएं होंगी। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, कुछ और केंद्रीय नेताओं के दौरे भी जल्द तय हो सकते हैं।
More Stories
महेंद्रा क्लब के पास भीषण हादसा: दिल्ली के ड्राइवर समेत 5 लोग अस्पताल में भर्ती।
अल्मोड़ा: उत्तराखंड के पर्वतीय मार्गों पर सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अल्मोड़ा-ताकुला मोटर मार्ग...
रिश्तों पर लगा कलंक: रुद्रपुर में देवर की साजिश से हुआ महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म।
रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर): रुद्रपुर के बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला पर्दाफाश किया है। एसएसपी अजय...
एक्सप्रेसवे पर नफरत के ‘निशान’: पुलिस ने शुरू की आरोपियों की तलाश, CCTV खंगाले गए।
दिल्ली और देहरादून के बीच सफर को आसान बनाने वाले नवनिर्मित एक्सप्रेसवे पर एक बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और विवादित मामला सामने...
पिटकुल एमडी की कुर्सी पर मंडराया संकट, सामाजिक संगठनों ने बढ़ाया दबाव, कोर्ट ने जारी किया नोटिस।
उत्तराखंड पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन (पिटकुल) के प्रबंध निदेशक को हटाने के मामले में नैनीताल हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपना लिया...
रिश्ता टूटने का बदला! सितारगंज में युवती को डराने पहुंचे सिरफिरे प्रेमी की पुलिस ने उतारी हेकड़ी।
उत्तराखंड के सितारगंज में बाजार गई दो बहनों के साथ सरेराह छेड़खानी और जान से मारने की धमकी देने का...
उत्तराखंड ऊर्जा निगम भर्ती अपडेट: एमडी पद के लिए तकनीकी बैकग्राउंड की अनिवार्यता खत्म।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई हालिया कैबिनेट बैठक में राज्य के ऊर्जा क्षेत्र से जुड़ा एक अत्यंत...

Average Rating