दल बदल का खेल: उत्तराखंड में कांग्रेस को झटका, नेताओं का जाना पार्टी के लिए कोई नुकसान नहीं – करण माहरा
देहरादून:- उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव 2024 के मतदान से पहले नेताओं के दल बदल का खेल भी चल रहा है, हालांकि इस दल बदल के खेल में प्रदेश के अंदर कांग्रेस को ज्यादा नुकसान उठाना पड़ रहा है। बड़ी संख्या में कांग्रेस के नेता पार्टी का हाथ छुड़ाकर बीजेपी में शामिल हो रहे हैं, वहीं कांग्रेस छोड़कर जा रहे नेताओं को लेकर उत्तराखंड में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने बड़ा बयान दिया।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा का कहना है कि जो लोग कांग्रेस छोड़कर जा रहे हैं, वह एक तरीके से पार्टी में गंदगी फैलाने का काम कर रहे थे, इसीलिए उनके जाने से पार्टी को कोई नुकसान नहीं होता, बल्कि कभी-कभी सफाई की आवश्यकता भी होती है।
करन माहरा ने तर्क देते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति पूरे दिन काम करता है, उसके बाद घर जाकर विश्राम करता है, और सवेरे स्नान करता है, सुबह स्नान करते समय शरीर के लिए कई गैर जरूरी चीजें बाहर जाती हैं, जो शरीर के लिए उपयोगी नहीं हैं। इसी तरह किसी के पार्टी छोड़ने से कोई खराब परिणाम नहीं आते हैं, बल्कि नई चीजें अपनी जगह लेने लगती हैं, इसलिए कोई परेशानी की बात नहीं है, पार्टी को अच्छे लोग और आइडियोलॉजी से जुड़े लोगों की जरूरत है।
More Stories
अतिथि शिक्षकों की दोहरी मार: न बढ़ा मानदेय, न मिलेगा छुट्टियों का वेतन; नाराजगी तेज।
उत्तराखंड के सरकारी माध्यमिक विद्यालयों में अपनी सेवाएं दे रहे 4300 से अधिक अतिथि शिक्षकों के लिए शिक्षा विभाग से...
हरिद्वार से उत्तरकाशी तक धामी सरकार की धूम: कैंपों में उमड़ा जनसैलाब, 70 हजार से ज्यादा प्रमाण पत्र जारी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान उत्तराखंड में सुशासन और जवाबदेही...
पहाड़ी दंपति के संघर्ष की जीत: THDC विस्थापितों की भूमि से हटा कब्जा, लाभार्थियों ने जताया आभार।
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के विकासनगर क्षेत्र से न्याय की एक सुखद तस्वीर सामने आई है। ग्राम अटक फार्म में...
देहरादून बैंक घोटाला: ऑडिट में सामने आई 38 करोड़ की धांधली, पुलिस जांच में जुटे अधिकारी।
राजधानी देहरादून के दर्शन लाल चौक स्थित अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है।...
पार्टी, शराब और फिर कत्ल: देहरादून के दिगंबर हत्याकांड की पूरी इनसाइड स्टोरी।
राजधानी देहरादून में दोस्ती और विश्वास को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। बीते 9 फरवरी से लापता 28...
देहरादून कोर्ट थ्रेट: पुलिस ने पूरे परिसर को घेरा, सुरक्षित स्थान पर भेजे गए लोग।
उत्तराखंड में सार्वजनिक स्थलों और सरकारी संस्थानों को बम से उड़ाने की धमकियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले...

Average Rating