उत्तसराखंड के मुख्य मंत्री पुष्केर सिंह धामी काशीपुर, ऊधम सिंह नगर में 325वें खालसा साजना दिवस को समर्पित “गुरूमत संत समागम” कार्यक्रम में शामिल हुए। इस मौके पर सीएम धामी ने इस शुभ अवसर पर आयोजित लंगर में प्रसाद वितरण भी किया। सीएम धामी ने इस मौके पर कहा सिख गुरुओं ने राष्ट्र को सर्वोपरि मानकर भारत को एकसूत्र में पिरोने का कार्य किया। मुख्यामंत्री ने कहा गुरुओं का त्याग, बलिदान और साधना हम सभी के लिए अनुकरणीय है। खालसा पंथ ने मातृभूमि की रक्षा में हमेशा अग्रणी भूमिका निभाई है। खालसा पंथ देश और धर्म की रक्षा के लिए गुरु कृपा से निकला हुआ प्रकाश पुंज है, जो हमारे लिए सदैव धर्म व सत्य का मार्ग प्रशस्त करता है। मुख्य मंत्री पुष्कहर सिंह धामी ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 दिसंबर को गुरु गोविंद सिंह के साहिबजादों की शहादत को याद करने के लिए पहली बार वीर बाल दिवस मनाने का ऐतिहासिक निर्णय लिया। पीएम के नेतृत्व में सरकार एक श्रेष्ठे भारत की परिकल्पंना को साकार करनके और हर वर्ग के उत्तानथ के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंीने कहा समाज सेवा को समर्पित लंगर से जीएसटी टैक्से हटाने का कार्य प्रधानमंत्री मोदी ने किया है। आजादी के बाद पीएम मोदी ने करतारपुर साहिब और नानक साहिब में 120 करोड़ रुपये की लागत से कोरिडोर बनाकर वहां भारतीय श्रद्धालुओं के लिए दर्शन की व्यकवस्थार की गई। सीएम धामी ने कहा पूर्व की सरकारों में कड़े फैसले लेने की इस्छाकशक्ति नहीं थी। पूर्व की सरकारों का समय उलझाने भटकाने और लटकने में चला गया। जनता क्यान चाहती है और उसकी क्यां मांग है उसका उसे कोई ध्या न नहीं था। उन्होंचने कहा आज सत्ताी पाने के लिए विपक्ष को धुरविरोधी दलों के साथ गठबंधन कर पड़ रहा है और गठबंधन बनने से पहले ही बिखर रहा हैं। सीएम धामी ने कहा विपक्षियों ने हमेशा वोट बैंक की राजनीति की है लेकिन आज सरकार विकास करती है, वोट भी विकास पर मांगे जा रहे हैं। Please follow and like us: Share Post Share Post navigation कांग्रेस ने हरिद्वार और नैनीताल-ऊधम सिंह नगर में प्रत्याशियों की चयन करेगी हरभजन सिंह को मिलेगा देहरादून मेंझंडेजी दर्शनी गिलाफ चढ़ाने का सौभाग्य