उत्तराखंड में बीजेपी की दूसरी लिस्ट में त्रिवेंद्र सिंह रावत और अनिल बलूनी के नाम
भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को लोकसभा चुनाव 2024 के लिए प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी। इस लिस्ट में उत्तराखंड की दो सीटों पर उम्मीदवारों के नामों जिक्र है। पार्टी द्वारा जारी लिस्ट के अनुसार, हरिद्वार से पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और गढ़वाल से पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी को प्रत्याशी बनाया गया है।
इन नामों के एलान के साथ उत्तराखंड में सभी सियासी अटकलों पर विराम लग गया। हरिद्वार से पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक तथा गढ़वाल से पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के टिकट कट गए हैं। इससे पहले बीजेपी ने पहली लिस्ट में उत्तराखंड के तीन प्रत्याशियों का एलान किया था। इस तरह कुल मिलाकर राज्य की सभी लोकसभा सीटों पर बीजेपी की तरफ प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की जा चुकी है।
More Stories
महेंद्रा क्लब के पास भीषण हादसा: दिल्ली के ड्राइवर समेत 5 लोग अस्पताल में भर्ती।
अल्मोड़ा: उत्तराखंड के पर्वतीय मार्गों पर सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अल्मोड़ा-ताकुला मोटर मार्ग...
रिश्तों पर लगा कलंक: रुद्रपुर में देवर की साजिश से हुआ महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म।
रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर): रुद्रपुर के बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला पर्दाफाश किया है। एसएसपी अजय...
एक्सप्रेसवे पर नफरत के ‘निशान’: पुलिस ने शुरू की आरोपियों की तलाश, CCTV खंगाले गए।
दिल्ली और देहरादून के बीच सफर को आसान बनाने वाले नवनिर्मित एक्सप्रेसवे पर एक बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और विवादित मामला सामने...
पिटकुल एमडी की कुर्सी पर मंडराया संकट, सामाजिक संगठनों ने बढ़ाया दबाव, कोर्ट ने जारी किया नोटिस।
उत्तराखंड पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन (पिटकुल) के प्रबंध निदेशक को हटाने के मामले में नैनीताल हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपना लिया...
रिश्ता टूटने का बदला! सितारगंज में युवती को डराने पहुंचे सिरफिरे प्रेमी की पुलिस ने उतारी हेकड़ी।
उत्तराखंड के सितारगंज में बाजार गई दो बहनों के साथ सरेराह छेड़खानी और जान से मारने की धमकी देने का...
उत्तराखंड ऊर्जा निगम भर्ती अपडेट: एमडी पद के लिए तकनीकी बैकग्राउंड की अनिवार्यता खत्म।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई हालिया कैबिनेट बैठक में राज्य के ऊर्जा क्षेत्र से जुड़ा एक अत्यंत...

Average Rating