पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत दूसरे समन पर भी ED के समक्ष नहीं हुए पेश, पत्नी से कार्यालय में हो रही पूछताछ
देहरादून। कार्बेट नेशनल पार्क के पाखरो रेंज घोटाला मामले में पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत ईडी के दूसरे समन पर भी पेश नहीं हुए। उनके पूर्व जन संपर्क अधिकारी विजय चौहान ने बताया कि लोकसभा चुनाव की तैयारियों में वह दिल्ली में हैं। उन्होंने एक महीने का समय मांगा है। वह जांच में पूरा सहयोग कर रहे हैं। दूसरी ओर पूर्व मंत्री हरक सिंह की पत्नी व पौड़ी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दीप्ति रावत ईडी के समक्ष पेश हुई हैं। वह करीब 11 बजे ईडी कार्यालय पहुंची, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है।
सूत्र के अनुसार, हरक सिंह रावत से 14 फरवरी को छापेमारी के दौरान ईडी की ओर से बरामद दस्तावेज, नकदी व गहनों के संबंध में पूछताछ की जानी है। इससे पहले ईडी ने पूर्व वन मंत्री हरक सिंह रावत, उनके रिश्तेदारों और वन अधिकारियों के उत्तराखंड समेत दिल्ली व हरियाणा में 17 जगह छापेमारी कर 1.10 करोड़ रुपये की नकदी, करीब 80 लाख रुपये का 1.30 किलोग्राम सोना व 10 लाख रुपये की विदेशी मुद्रा सीज की थी।
More Stories
BJP National President Nitin Nabin की टीम घोषित, तीरथ सिंह रावत समेत 13 उपाध्यक्ष
देहरादून:- भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपनी नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान कर दिया है। नई...
डोईवाला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार; नगदी बरामद
देहरादून:- डोईवाला क्षेत्र में दुकान का शटर और कांच का दरवाजा तोड़कर नगदी चोरी करने के मामले का पुलिस ने...
हल्द्वानी शुद्धिकरण मामले में कांग्रेस का हल्लाबोल, मदन लाल के नेतृत्व में पुलिस मुख्यालय का घेराव
देहरादून/हल्द्वानी:- हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जनसभा के बाद रैली स्थल के कथित शुद्धिकरण को लेकर...
पीपलकोटी हादसे के बाद तपोवन टनल में रिसाव, सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता
चमोली: पीपलकोटी THDC टनल हादसे के कुछ ही दिन बाद अब चमोली की तपोवन विष्णुगाड जल विद्युत परियोजना की टनल...
खड़गे की सभा के बाद कथित शुद्धिकरण पर सियासी घमासान, मंगलौर में कांग्रेस ने भाजपा को घेरा
मंगलौर: हल्द्वानी के रामलीला मैदान में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा के बाद कथित शुद्धिकरण हवन और...
मोदी मैदान में आउटडोर स्टेडियम का रास्ता साफ, 23.32 करोड़ की परियोजना को मिली विभागीय मंजूरी
रुद्रपुर: शहर के खिलाड़ियों और युवाओं के लिए अच्छी खबर है। मोदी मैदान में प्रस्तावित आउटडोर स्टेडियम के निर्माण की...

Average Rating