आज से शुरू हो रहा विधानसभा सत्र, इन मुद्दों पर सरकार को घेरेगी कांग्रेस
देहरादून:- आज से उत्तराखंड विधानसभा का विशेष सत्र शुरू होने जा रहा है। जिसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। एक तरफ जहां सरकार इस सत्र में समान नागरिक संहिता के ड्राफ्ट को विधेयक के रूप में पेश करने जा रही है तो वहीं विपक्ष भी अपने मुद्दों के साथ तैयार है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा का कहना है कि इस बार विधानसभा सत्र में पार्टी उत्तराखंड से जुड़े तमाम अहम विषयों को उठाने जा रही है। उन्होंने कहा कि पेपर लीक के आरोपी हाकम सिंह का बाहर आ जाना, केदारनाथ गर्भगृह में सोने की परत का मामला, अंकिता भंडारी मर्डर केस में वीआईपी का नाम सामने न आना, यूकेएसएसएससी भर्ती घोटाला, पटवारी पेपर लीक मामला, जोशीमठ भूधंसाव, सिलक्यारा टनल हादसा और बिगड़ती कानून व्यवस्था जैसे तमाम मुद्दे हैं, जिसको लेकर इस बार सदन में विपक्ष इन तमाम मुद्दों को उठाएगा।
करन माहरा का कहना है कि ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल लाइन के 120 किलोमीटर ट्रैक में करीब 80 किलोमीटर रेल लाइन टनल के अंदर से जा रही है। कांग्रेस की तरफ से सुरक्षा के मद्देनजर इसका जियोलॉजिकल सर्वे कराकर भू वैज्ञानिकों से बातचीत किए जाने की मांग की गई थी, लेकिन अभी तक इस दिशा में सरकार की ओर से कोई काम नहीं किया गया।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि इसी तरह सिलक्यारा टनल में में भी बगैर रिपोर्ट आए दोबारा काम शुरू कर दिया गया है। जिला विकास प्राधिकरणों की तरफ से तुगलकी फरमान जारी किए जाते रहे हैं। उससे लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कांग्रेस इन विषयों को भी विधानसभा सत्र में उठाने जा रही है।
More Stories
उत्तराखंड शिक्षक भर्ती विवाद: 15 अगस्त से पहले 150 शिक्षकों से होगी पूछताछ
देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी शिक्षक भर्ती से जुड़ा एक अहम मामला सामने आया है। हाईकोर्ट के निर्देशों के बाद शिक्षा...
चमोली में नाबालिग से यौन उत्पीड़न का मामला, आरोपी सलाखों के पीछे
चमोली: उत्तराखंड के चमोली जिले के नंदानगर क्षेत्र से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। एक नाबालिग किशोरी के...
2036 ओलंपिक मेजबानी के संकल्प के साथ हरिद्वार से निकलेगी रेखा आर्या की विशेष कांवड़ यात्रा
देहरादून/हरिद्वार:- उत्तराखंड की खेल मंत्री रेखा आर्या ने भारत को वर्ष 2036 ओलंपिक खेलों की मेजबानी दिलाने के संकल्प के...
किच्छा में आयुर्वेद संस्थान बनने से मेडिकल टूरिज्म को मिलेगा नया आयाम
देहरादून/ऊधम सिंह नगर:- उत्तराखंड सरकार कुमाऊं मंडल में स्वास्थ्य और आयुष क्षेत्र को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम...
रुद्रप्रयाग हादसा: नदी में गिरे श्रद्धालु को स्थानीय लोगों ने बचाया, हायर सेंटर किया जाएगा रेफर
रुद्रप्रयाग:- द्वितीय केदार भगवान मध्यमहेश्वर धाम की यात्रा के दौरान सोमवार को गौण्डार गांव के पास एक गंभीर हादसा हो...
हरिद्वार कांवड़ यात्रा में 76 लाख श्रद्धालु पहुंचे, सुरक्षा व्यवस्था का IG STF ने लिया जायजा
हरिद्वार:- कांवड़ यात्रा 2026 अपने अंतिम और सबसे व्यस्त चरण में पहुंच चुकी है। अब तक 76 लाख से अधिक...

Average Rating