मणिकर्णिका घाट पर दर्दनाक हादसा, रील बनाते समय महिला नदी में बही, मासूम चीखती रह गई
उत्तरकाशी के मणिकर्णिका में रील बनाते वक्त एक महिला भागीरथी नदी में बह गई। हादसे के वक्त महिला की मासूम बच्ची ‘मम्मी-मम्मी… चिल्लाती रही। महिला का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। 14 अप्रैल को मणिकर्णिका घाट पर एक महिला नदी में डूब गई। काफी खोजबीन के बाद भी महिला का पता नहीं चल पाया। जानकारी के अनुसार नेपाली मूल की विशेषता (35) गंगा मंदिर मणिकर्णिका घाट पर गई थी, किसी वजह से वह नदी में डूबने लगी।
इसे वहां पर मौजूद लोगों ने देखा। सूचना पर पुलिस, एसडीआरएफ व क्यूआरटी ने नदी व जोशियाड़ा बैराज की झील में बोट उतार कर सर्च अभियान चलाया, लेकिन महिला का देर शाम तक पता नहीं चल पाया। महिला ने अपनी बेटी के पास मोबाइल देकर वीडियो बनाने को कहा था। बच्ची वीडियो बना ही रही थी कि इतनी देर में हादसा हो गया। अपनी आंखों के सामने मां को बहता देख बच्ची चीखने-चिल्लाने लगी।
More Stories
अतिथि शिक्षकों की दोहरी मार: न बढ़ा मानदेय, न मिलेगा छुट्टियों का वेतन; नाराजगी तेज।
उत्तराखंड के सरकारी माध्यमिक विद्यालयों में अपनी सेवाएं दे रहे 4300 से अधिक अतिथि शिक्षकों के लिए शिक्षा विभाग से...
हरिद्वार से उत्तरकाशी तक धामी सरकार की धूम: कैंपों में उमड़ा जनसैलाब, 70 हजार से ज्यादा प्रमाण पत्र जारी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान उत्तराखंड में सुशासन और जवाबदेही...
पहाड़ी दंपति के संघर्ष की जीत: THDC विस्थापितों की भूमि से हटा कब्जा, लाभार्थियों ने जताया आभार।
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के विकासनगर क्षेत्र से न्याय की एक सुखद तस्वीर सामने आई है। ग्राम अटक फार्म में...
देहरादून बैंक घोटाला: ऑडिट में सामने आई 38 करोड़ की धांधली, पुलिस जांच में जुटे अधिकारी।
राजधानी देहरादून के दर्शन लाल चौक स्थित अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है।...
पार्टी, शराब और फिर कत्ल: देहरादून के दिगंबर हत्याकांड की पूरी इनसाइड स्टोरी।
राजधानी देहरादून में दोस्ती और विश्वास को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। बीते 9 फरवरी से लापता 28...
देहरादून कोर्ट थ्रेट: पुलिस ने पूरे परिसर को घेरा, सुरक्षित स्थान पर भेजे गए लोग।
उत्तराखंड में सार्वजनिक स्थलों और सरकारी संस्थानों को बम से उड़ाने की धमकियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले...

Average Rating