लॉस एंजिलिस। अमेरिका में रहने वाली पाकिस्तानी गायिका अरूजा आफताब को उनके गाने ‘मोहब्बत’ के लिए प्रतिष्ठित ग्रैमी पुरस्कार से नवाजा गया है। उन्हें यह पुरस्कार सर्वश्रेष्ठ वैश्विक संगीत प्रदर्शन श्रेणी में दिया गया है। ‘रिकॉर्डिंग एकेडमी’ ने इंस्टाग्राम के अपने आधिकारिक पेज पर लिखा है कि 37 वर्षीय गायिका-संगीतकार ग्रैमी पुरस्कार हासिल करने वाली पहली पाकिस्तानी महिला हैं। सऊदी अरब में पाकिस्तानी प्रवासी परिवार में जन्मीं आफताब ने प्रतिष्ठित पुरस्कार हासिल करने के बाद इंस्टाग्राम लिखा, “ या अल्लाह… मुझे इस पल पर व्यक्तिगत रूप से बहुत गर्व है, साथ में संगीत जगतके लिए भी गर्व है।” पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा खाने कहा कि उन्हें पुरस्कार विजेता संगीतकार पर गर्व है। बहरहाल, यह साफ नहीं है कि आफताब ग्रैमी पुरस्कार पाने वाली पहली पाकिस्तानी कलाकार हैं या पहली पाकिस्तानी महिला हैं। अल्बम ‘वल्चर प्रिंस’ के ‘मोहब्बत’ गाने को अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा की 2021 की ग्रीष्मकालीन ‘प्लेलिस्ट’ में शामिल किया गया था। 64वें वार्षिक ग्रैमी पुरस्कारों का आयोजन रविवार रात लास वैगास में किया गया था। Please follow and like us: Share Post Share Post navigation पत्रकार से बदसलूकी, सलमान खान को जारी समन व्यापमं के व्हिसलब्लोअरआनंद राय दिल्ली से गिरफ्तार