युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का मौका, UKPSC और UKSSSC ने निकाली भर्तियां
उत्तराखंड:- बेरोजगार युवाओं के लिए उत्तराखंड लोक सेवा आयोग और उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने दो भर्तियां निकाली हैं। राज्य लोक सेवा आयोग की व्यवस्थाधिकारी भर्ती के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं, जबकि अधीनस्थ सेवा चयन आयोग राज्य उपभोक्ता विवाद एवं प्रतितोष आयोग की भर्ती के लिए 22 से आवेदन शुरू होंगे। राज्य लोक सेवा आयोग ने डॉ. आरएस टोलिया उत्तराखंड प्रशासन अकादमी, राज्य संपत्ति विभाग और उत्तराखंड लोक सेवा आयोग में व्यवस्थाधिकारी व व्यवस्थापक के 13 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया है। भर्ती संबंधी पूरी जानकारी वेबसाइट पर दी गई है। नौ फरवरी आवेदन की अंतिम तिथि है। जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों को 172.30 रुपये, एससी, एसटी को 82.30 रुपये और शारीरिक दिव्यांग को 22.30 रुपये शुल्क देय होगा। भर्ती परीक्षा के लिए हल्द्वानी, हरिद्वार और देहरादून में केंद्र बनाए जाएंगे।
अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग में राज्य उपभोक्ता विवाद एवं प्रतितोष आयोग के अध्यक्ष, सदस्य, जिला उपभोक्ता परितोष आयोग के अध्यक्ष, सदस्य मिलाकर कुल 13 पदों के लिए भर्ती का विज्ञापन जारी किया है। 22 जनवरी से 11 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। 13 से 15 फरवरी तक आवेदन में करेक्शन कर सकेंगे। मार्च में भर्ती परीक्षा संभावित है। आवेदन के लिए 300 रुपये शुल्क देय होगा। भर्ती संबंधी विज्ञापन की पूरी जानकारी आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग सम्मिलित राज्य (सिविल) अवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा के तहत आबकारी निरीक्षक एवं उप कारापाल पद के लिए शारीरिक मानक परीक्षा 30, 31 जनवरी व एक फरवरी को सशस्त्र प्रशिक्षण केंद्र, हरिद्वार में कराएगा। 24 जनवरी को प्रवेशपत्र जारी कर दिए जाएंगे। इसकी विस्तृत जानकारी आयोग ने वेबसाइट पर जारी कर दी है।
More Stories
मसूरी में पहाड़ टूटकर सरकारी क्वार्टर पर गिरा, कमरे में मौजूद परिवार ने बचाई जान
मसूरी:- पहाड़ों की रानी मसूरी में लगातार हो रही बारिश के बीच बुधवार सुबह बड़ा हादसा टल गया। एसडीएम कार्यालय...
Headmaster Regularization Uttarakhand: शिक्षा निदेशालय ने CEO से मांगे स्थायीकरण के प्रस्ताव
देहरादून:- उत्तराखंड के राजकीय हाईस्कूलों में तैनात प्रधानाध्यापकों के स्थायीकरण का मामला लंबे समय से लंबित है। करीब पांच साल...
देहरादून में डेंगू को लेकर अलर्ट, जानिए कैसे करें बचाव और बच्चों में क्या हैं लक्षण
देहरादून:- उत्तराखंड में मानसून के सक्रिय रहने के बीच देहरादून में डेंगू के मामले भी सामने आ रहे हैं। बारिश...
संभल में पप्पू यादव के खिलाफ नारेबाजी, पुतला दहन के बाद पुलिस और प्रदर्शनकारियों में झड़प
संभल:- कोतवाली क्षेत्र के शंकर इंटर कॉलेज चौराहे पर मंगलवार को बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद (VHP) के कार्यकर्ताओं...
कांडा में गुलदार का हमला, कमला देवी की मौत; पति ने चीख सुनकर देखा तो मचा हड़कंप
बागेश्वर:- उत्तराखंड के बागेश्वर जिले की कांडा तहसील में गुलदार के हमले से एक 48 वर्षीय महिला की मौत हो...
श्रीनगर गढ़वाल: चौरास झूला पुल के पास किराये के कमरे में मिला छात्र का शव
श्रीनगर गढ़वाल:- श्रीनगर के घसिया महादेव क्षेत्र में मंगलवार को एक छात्र की मौत का मामला सामने आने के बाद...

Average Rating